छपरा में 6 वीक्षक तत्काल प्रभाव से निलंबित, सिपाही बहाली परीक्षा में की थी लापरवाही
सारण, जिला प्रशासन ने सिपाही बहाली परीक्षा को स्वच्छ,
निष्पक्ष और कदाचारमुक्त संपन्न कराने के उद्देश्य से बड़ी कार्रवाई की है।
परीक्षा के दौरान ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में 6 वीक्षकों को
तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। अनुमंडल अधिकारी और
अनुमंडल पुलिस अधिकारी द्वारा सौंपी गई जांच रिपोर्ट में पाया गया कि इन
वीक्षकों ने परीक्षा केंद्रों के कमरों में अभ्यर्थियों की फ्रिस्किंग के
दौरान निर्धारित नियमों का पालन नहीं किया।
मामले को गंभीरता से
लेते हुए जिला दंडाधिकारी सारण के निर्देश पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने
निलंबन की यह कार्रवाई की है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि
परीक्षा संचालन में किसी भी स्तर पर ढिलाई या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की
जाएगी।















