भंडारी ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से राहुल गांधी लगातार 'पोलिटिकल रेजिस्टेंट’ शब्द का इस्तेमाल कर रहे हैं।
उत्तराखंड की 19 वर्षीय अंकिता भंडारी की सितंबर 2022 में ऋषिकेश के पास एक रिजॉर्ट में हत्या कर दी गई थी। इस मामले में रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य और उसके दो कर्मचारियों को दोषी ठहराया गया था। हालांकि, परिवार मामले में कथित ‘वीआईपी’ की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच कराने की मांग कर रहा है।
पार्टी के तीन प्रमुख सदस्यों आशुतोष रांका, सौरव दास और अजिंक्य शिंदे के खिलाफ निवारक कार्रवाई की गई।
महान योद्धा वीर गोकुला जाट की वीरगाथा को एनसीईआरटी की पुस्तकों में शामिल किए जाने से उत्साहित केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी सोमवार को बिसावर पहुंचे। यहां उन्होंने वीर गोकुला जाट की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
सोमवार को आगरा में राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने राष्ट्रीय लोक दल के पक्ष में स्वाभिमान रैली कर अपने सजातीय मतदाताओं एवं राष्ट्रीय लोक दल समर्थकों के बड़ी संख्या के बीच अपनी दमदार मौजूदगी पेश की। जयंत ने सोमवार को आगरा में किरावली तहसील के जैंगारा गांव में एक विशाल स्वाभिमान रैली को संबोधित किया
विश्वविद्यालय की एक समिति ने आरोपों को सही पाया और इसके बाद प्राध्यापक को जेएनयू से बाहर कर दिया।
सपा के उत्तराखण्ड प्रदेश अध्यक्ष हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीक़ी ने तमाम सपा कार्यकर्ताओं के साथ मुलायम सिंह यादव के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की तदुपरांत एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश में नाइट क्लब, रेस्टोरेंट और रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े कथित आबकारी घोटाले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने शुक्रवार काे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में स्वतंत्र विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने का आग्रह किया है।
नगांव, असम की नगांव लोकसभा उपचुनाव की मतगणना आज सुबह आरंभ हुई। दिन के 10 बजे तक की मतगणना के अनुसार राज्य की सत्ताधारी पार्टी भाजपा ने भारी बढ़त बना ली है। जबकि, कांग्रेस दूसरे स्थान से खिसकर तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। दूसरे स्थान पर एआईयूडीएफ पहुंच गई है।
एक दशक पुराने मारपीट के मामले में लगातार कोर्ट में गैरहाजिर रहने के कारण मुंबई की मेयर रितू तावड़े पर अदालत ने 000 रुपये का जुर्माना लगाया है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जी. जी. भंसाली ने गुरुवार को चेतावनी दी कि अगली सुनवाई में अनुपस्थित रहने पर उनके खिलाफ वारंट जारी करने के साथ जमानत बंधपत्र भी रद्द किया जा सकता है।
शिमला, हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं श्री नैना देवी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रणधीर शर्मा ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में कांग्रेस के आंदोलन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक संवैधानिक प्रक्रिया का विरोध कर जनता में भ्रम फैला रही है। उन्होंने कहा कि संविधान की दुहाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनप्रतिनिधि के रूप में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को सहादतगंज स्थित फॉरएवर लॉन से सेवा ज्योति पद यात्रा निकाली गई। यात्रा से पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन का पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने लाइव प्रसारण के माध्यम से श्रवण किया। इसके
उपचुनाव के लिए प्रचार अभियान रविवार शाम छह बजे समाप्त हो गया।
पार्टी का कहना है कि उसकी मांग पूरी नहीं होने पर 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर पार्टी की तरफ से व्यापक प्रदर्शन किया जाएगा।
भारतीय युवा कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर गुरुवार को यहां प्रदर्शन किया।
पार्टी ने उत्तर प्रदेश की 6 और बिहार की 4 विधान परिषद सीटों के लिए प्रत्याशियों का ऐलान किया है।
भाजपा केंद्रीय कार्यालय की ओर से गुरुवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार कुल 24 नेताओं की नियुक्तियां की गई हैं। इनमें राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन), प्रदेश महामंत्री (संगठन), प्रदेश सह महामंत्री (संगठन) समेत संगठन की विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां शामिल हैं। शिवप्रकाश को राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) की जिम्मेदारी देते हुए
नई दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 25 सितंबर को राजस्थान की राजधानी जयपुर के एक दिवसीय संगठनात्मक एवं सेवा प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे स्वच्छता अभियान में श्रमदान करने के साथ संगठनात्मक बैठक, निकाय जनप्रतिनिधि सम्मेलन और युवा संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
बांसवाड़ा नगर परिषद चुनाव में सभापति और उप सभापति के पदभार ग्रहण करने के महज दूसरे दिन ही भारतीय जनता पार्टी को एक बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। हाल ही भाजपा के टिकट पर रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल करने वाले पार्षद महेश तेली ने पार्टी से नाता तोड़ते हुए कांग्रेस का दामन थाम लिया है।
भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह-संयोजक सिद्धार्थ यादव ने इस मामले को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार ‘वोट चोरी’ का मुद्दा उठाते हैं, जबकि उनकी छात्र इकाई एनएसयूआई से जुड़ी कार्यकर्ता फर्जी आईडी के साथ वोट डालने पहुंची और पकड़ी गई।
शनिवार सुबह रबीउल आलम चौधरी ने अपने समर्थकों के साथ बैठक के बाद स्पष्ट किया कि वह दोपहर में बहरामपुर स्थित प्रशासनिक भवन जाकर आधिकारिक रूप से अपना नाम वापस लेंगे। क्योंकि शनिवार ही नामांकन वापस लेने का अंतिम दिन है, इसलिए इस फैसले के बाद पार्टी के पास नया उम्मीदवार खड़ा करने का कोई विकल्प नहीं बचा है।
रायपुर झीरम मामले को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित होगी। दोपहर 12:30 बजे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विधि विशेषज्ञ शामिल होंगे।
मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर जिले के गड़बेता में शुक्रवार देर शाम तक चली भाजपा और माकपा (सीपीएम) कार्यकर्ताओं के बीच संघर्ष के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। घटना के बाद दोनों दलों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं। दोनों पक्षों के दावों के अनुसार, कम से कम 30 लोग घायल हुए हैं।
लखनऊ, उत्तर प्रदेश के चार मेडिकल कॉलेजों में अनुसूचित जाति के लिए अतिरिक्त आरक्षण की व्यवस्था पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने रोक लगा दी है। इसको लेकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने प्रदेश सरकार की पैरवी पर सवाल उठाये हैं।
तृणमूल कांग्रेस के नाम और चुनाव चिह्न को फ्रीज किए जाने को लेकर ग्राम पंचायत मंत्री दिलीप घोष ने तीखा कटाक्ष किया है। उनका दावा है कि कालीघाटपंथी तृणमूल और ऋतब्रत खेमे के बीच रस्साकशी के कारण यह स्थिति बनी है। शुक्रवार को खड़गपुर में सुबह की सैर के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए दिलीप ने कहा
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नाम और चुनाव चिह्न पर रोक लगाने के चुनाव आयोग के फैसले की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा और चुनाव आयोग मिलकर विपक्षी दलों को कमजोर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई केवल ममता बनर्जी की नहीं
भोपाल, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मध्य प्रदेश में करीब 21 फीसदी आदिवासियों को यूसीसी से बाहर रखा गया है, जबकि मुसलमानों को इसमें शामिल किया गया है। मुसलमानों के भी अपने धार्मिक कानून और पहचान हैं। एक धर्म के कानून दूसरे पर थोपना गलत है।
जिले के विकासखंड भेंटुआ के सेक्टर कोरारी हीरशाह में मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की ओर से एक दिवसीय सेक्टर एवं बूथ समीक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने संगठन की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। सेक्टर के अंतर्गत कुल 11 बूथ हैं।
कांग्रेस ने युवा विधायक भवानी पठानिया, विधायक केवल पठानिया, विधायक चंद्र शेखर, विधायक अनुराधा राणा और विधायक विवेक शर्मा को राज्य वरिष्ठ प्रवक्ता नियुक्त किया है। इन नेताओं पर पार्टी का पक्ष मीडिया के सामने रखने और प्रमुख राजनीतिक मुद्दों पर कांग्रेस की बात रखने की जिम्मेदारी रहेगी।
रेजाउल करीम सरकार ने कहा कि यदि नगांव में एआईयूडीएफ की जीत सुनिश्चित करना लक्ष्य है तो बदरुद्दीन अजमल का चुनाव लड़ना बेहतर होगा। उनके इस बयान से संकेत मिल रहे हैं कि पार्टी नेतृत्व नगांव उपचुनाव में अपने प्रमुख चेहरे को मैदान में उतारने पर विचार कर रहा है।
नगांव लोकसभा सीट कांग्रेस सांसद प्रद्युत बरदलै के पार्टी छोड़ने के बाद रिक्त हुई है। इस सीट पर उपचुनाव छह अक्टूबर को होगा, जबकि मतगणना नौ अक्टूबर को की जाएगी। कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में शिवामणि बोरा की घोषणा के बाद नगांव में चुनावी मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।
नई दिल्ली: चीन के साथ भारत के संबंधों को लेकर कांग्रेस ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। पार्टी ने भारत-चीन व्यापार घाटे और सीमा से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार की नीति पर सवाल उठाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चीन के प्रति केंद्र की रणनीति को स्पष्ट करने की मांग की है।
मुंबई: महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मुंबई में हुई मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। दोनों नेताओं की बैठक को लेकर अलग-अलग तरह के राजनीतिक कयास लगाए जा रहे हैं।
चंडीगढ़: पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी चुनावी तैयारियों पर मंथन तेज कर दिया है। पार्टी के भीतर संगठन को मजबूत करने, नेताओं के बीच समन्वय बढ़ाने और आगामी चुनाव के लिए प्रभावी रणनीति तैयार करने को लेकर चर्चा जारी है। इसी बीच कांग्रेस नेता सचिन पायलट की संभावित भूमिका को लेकर भी राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज हो गई हैं।
पणजी: गोवा की राजनीति में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले नया राजनीतिक समीकरण सामने आया है। आम आदमी पार्टी (AAP) और गोवा फॉरवर्ड पार्टी (GFP) ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर गठबंधन का ऐलान किया है। दोनों दलों ने अपने राजनीतिक गठबंधन को “Goa First” नाम दिया है।
नई दिल्ली: समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ा बयान दिया है। अमित शाह ने कहा कि BJP और NDA शासित 21 राज्यों में 2029 से पहले समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में काम किया जाएगा।
समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के शनिवार को जनपद स्थित साईं मंदिर पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है।
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने अपने पूर्व ओएसडी के खिलाफ कथित नकदी और आभूषण बरामदगी से जुड़ी खबरों के बीच उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी के सदस्य और कांग्रेस कार्यसमिति के स्थायी आमंत्रित सदस्य पद से हटने की घोषणा की है।
इंदौर, मध्य प्रदेश के इंदौर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आयोजन के लिए कांग्रेस को रीजनल पार्क मैदान की अनुमति इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) ने दे दी है, लेकिन इसके लिए 10 लाख 8 हजार रुपये की राशि जमा करने के लिए कहा है। इस आयोजन के लिए 50 हजार वर्गफीट जमीन कार्यक्रम के लिए दी गई है।
मदुरांतकम विधानसभा क्षेत्र में 1952 के पहले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद 1957 और 1962 में भी कांग्रेस ने अपना दबदबा कायम रखा। वर्ष 1967 में डीएमके ने यहां पहली बार जीत हासिल की और 1971 तथा 1977 में लगातार जीत दर्ज कर क्षेत्र को अपने मजबूत गढ़ में बदल दिया।
बड़ी खबर






















































