मणिपुर पुलिस मुख्यालय द्वारा शनिवार काे सोशल मीडिया पर दी गई जानकारी के अनुसार, बीते शुक्रवार को कांगपोकपी/तामेंगलोंग एक्सिस पर आईटी रोड के लासन और लांगका इलाकों में मणिपुर पुलिस और सीआरपीएफ के एक संयुक्त अभियान के दौरान भारी मात्रा में हथियार एवं गोला-बारूद बरामद किया गया।
राजकोट के आजी जीआईडीसी इलाके में स्थित तन्वी गोल्ड रिफाइनरी के बाहर 14 अक्टूबर को हुई सनसनीखेज लूट और हत्या के मामले में पुलिस ने महज 9 घंटे के भीतर उत्तर प्रदेश की कुख्यात गैंग के सभी 10 आरोपियों को दबोच लिया है। इस वारदात में पुलिस ने 1.52 करोड़ रुपये से अधिक का 100% माल (सोना-चांदी) रिकवर कर लिया है।
जौनपुर, उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर गांव में शुक्रवार देर रात सुतली बम फेंकने और हवाई फायरिंग से दहशत फैल गई। बाइक सवार तीन युवकों पर पांच युवकों को निशाना बनाकर हमला करने का आरोप है। ग्रामीणों के जुटने पर आरोपी बाइक छोड़कर फरार हो गए। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के बेला थाना क्षेत्र में भट्ठौसी मोड़ पर करीब पांच वर्ष पूर्व पुलिस विभाग की जीप की टक्कर से साइकिल सवार गल्ला व्यापारी की मौत के मामले में मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण ने 7 लाख 37 हजार 400 रुपये प्रतिकर के साथ सात प्रतिशत वार्षिक ब्याज देने का आदेश दिया है।
हमीरपुर, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में राठ विधायक मनीषा अनुरागी की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से तैयार कथित आपत्तिजनक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर राठ कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हमीरपुर, उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में नाबालिग छात्रा के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में विशेष न्यायालय पॉक्सो एक्ट के न्यायाधीश अनिल कुमार खरवार की अदालत ने शुक्रवार को साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर दोषी को 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। उस पर 16 हजार रुपये अर्थदंड भी जा सकते हैं।
ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने कहा कि आईपीटीवी मीडिया के समाचार चैनल 'रूपोशी बांग्ला' के नेत्रकोना संवाददाता लुत्फुज्जमान अलीफ फकीर की हत्या की जांच की जा रही है। उनका फेसबुक पेज 'डिटेक्टिव आर्टिकल' चर्चित था। वह इस पेज पर अनियमितताओं और अपराध के बारे में लिखते थे।
आगरा , आगरा में 2023 को एक जमीन पर कब्जे के प्रकरण में जानलेवा हमला, कूटरचित दस्तावेजों से धोखाधड़ी आदि कई धाराओं में पंजीकृत अभियोग में विवेचना के दौरान न्यायालय से पांच नामजद आरोपितों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुए हैं जिनमें से तीन कैबिनेट मंत्री के भतीजे बताए गए हैं।
घाटमपुर के रतनपुर गांव में गुरुवार को एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। युवक की मौत की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।
धनबाद: झारखंड के धनबाद जिले के मनियाडीह इलाके में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। इस दौरान एक कुख्यात अपराधी को गोली लगने की सूचना है। घटना के बाद इलाके में पुलिस की गतिविधियां बढ़ने और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बरते जाने की संभावना है।
सर्विलांस सेल नगर पुलिस टीम ने लोगों के गुम हुए 225 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सोमवार को सौंप दिए। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत 65 लाख 20 हजार रुपये है। पुलिस ने मोबाइल फोन का पता लगाने के लिए तकनीकी साक्ष्यों, कॉल विवरण, सीसीटीवी फुटेज
उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में एक स्कूल में छात्रा के साथ शिक्षक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया कि शिक्षक जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता दो दिन से वन स्टाप सेंटर में पड़ी दर्द से कराह रही है। पुलिस ने पीड़िता का अभी तक डॉक्टरी परीक्षण नहीं कराया है। सीओ का कहना है
ह कार्रवाई आरपीएफ पोस्ट कमांडर अमित कुमार गिरि के पर्यवेक्षण में की गई।
उत्तर प्रदेश के झांसी में सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के खोड़न में बुधवार को शादी तय होने से नाराज प्रेमी ने 19 वर्षीय युवती की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के महज पांच घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपित को एम्पायर के पास मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। जवाबी फायरिंग में आरोपित के दाहिने पैर में गोली लगी
पुलिस ने पकड़े गए अपराधियों के पास से एक अवैध देसी कट्टा, आठ जिंदा कारतूस, नौ खोखा और दो मोबाइल फोन बरामद किया।
एसएसपी के निर्देश पर तुरंत हरकत में आई पुलिस टीम ने मौके से 13 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
कटिहार जिले में अवैध मादक पदार्थों, शराब और अवैध हथियारों के तस्करों के विरुद्ध चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि अनुप चक्रवर्ती वायरलेस मैदान के आसपास हथियार लेकर घूम रहा है।
उत्तर प्रदेश के हाथरस के सादाबाद तहसील सभागार में बुधवार को जनसुनवाई के दौरान एसडीएम रितु सिरोही के साथ अभद्रता किए जाने का मामला सामने आया है। एसडीएम की तहरीर पर कोतवाली सादाबाद पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य ईशान चौधरी और उनके साथ आए अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के सरसेना हत्याकांड में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने गुरुवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। असलपुर पुलिया के पास हुई मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लगी। घायल आरोपी को उपचार के लिए सीएचसी रानीपुर भेजा गया।
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में जलालपुर और सुरेरी थाना क्षेत्र में लूट और अवैध वसूली के दो मामलों में पुलिस ने बुधवार को दो आरक्षियों समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया। वहीं, दो सगे भाइयों विकास सिंह और संकीत सिंह ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने ग्राहक सेवा केंद्र संचालक मनीष पटेल को भी गिरफ्तार किया है।
धर्मशाला, पुलिस थाना पालमपुर की टीम द्वारा बिंद्रावन में सिद्धपुर सरकारी स्कूल के समीप गश्त के दौरान एक महिला 10.39 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस थाना पालमपुर में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की है।
नशे के खिलाफ विशेष अभियान के तहत कांगड़ा पुलिस की सीआईए टीम ने एक टैक्सी में सवार एक महिला और दो अन्य आरोपियों से चिट्टे की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ शाहपुर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की है।
पुरुलिया, पुरुलिया के टामना थाना क्षेत्र के रामकृष्णपल्ली स्थित मेस में युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। शुक्रवार शाम पुलिस की टीम आरोपित प्रेमी अमित महतो और मेस मालिक को साथ लेकर एक बार फिर घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में बंद कमरे के भीतर तलाशी और घटनाक्रम का पुनर्निर्माण किया गया।
गुरुग्राम, संदिग्ध गैर-कानूनी गतिविधियों का स्वतः संज्ञान लेते हुए गुरुग्राम पुलिस और हरियाणा राज्य महिला आयोग ने शुक्रवार देर रात शहर के सेक्टर-90 स्थित सफायर 90 मॉल में चल रहे 18 स्पा सेंटरों पर संयुक्त छापेमारी की। यह छापेमारी रात 10 बजे से सुबह तीन बजे तक करीब छह घंटे तक चली।
ग्वालियर, मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में रसोई गैस के दुरुपयोग को रोकने के लिये खाद्य विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस कड़ी में खाद्य विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को ग्राम बेरजा, जनपद पंचायत मुरार स्थित विनायक गैस रिपेयरिंग दुकान का आकस्मिक निरीक्षण किया।
मिली जानकारी के अनुसार वीरवार शुक्रवार की रात को जीएमसी जम्मू पुलिस चौकी ने जानीपुर थाने को सूचना दी कि पवन नायर उर्फ समीर नाम के एक व्यक्ति को उसके दोस्त जॉन सोट्रा, गौरव सिंह और सुगंध भट्टी घायल हालत में जीएमसी जम्मू लाए हैं जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
नोएडा, उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना बिसरख पुलिस ने बीती रात को जीडीए कॉलोनी में बने एक होटल में छापेमारी की। यहां पर अवैध रूप से वेश्यावृत्ति कराई जा रही थी। पुलिस ने चार महिलाओं को रेस्क्यू करके उनके घर वालों को सुपुर्द कर दिया । होटल का मालिक फरार बताया जा रहा है।
अयाना थाने के एसआई राजानाती ने थाने में दी तहरीर में बताया कि एक्स हैंडल पर एक अकाउंट से प्रभु श्रीराम के संबंध में अभद्र टिप्पणी किए जाने की जानकारी मीडिया सेल की ओर से थानाध्यक्ष को भेजी गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष ने इसकी जांच उन्हें सौंपी।
बांदा, उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में मिशन शक्ति अभियान के तहत चिह्नित दहेज हत्या के मामले में ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत प्रभावी विवेचना और अभियोजन पैरवी के फलस्वरूप आरोपी पति को न्यायालय ने 10 वर्ष के सश्रम कारावास और तीन हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।
रेल बाजार थाना क्षेत्र में जिलाबदर आदेश का उल्लंघन कर शहर में मौजूद युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। खपरा मोहाल निवासी शोएब उर्फ सिजारो मरी कंपनी पुल के पास राहगीरों से अभद्रता कर रहा था। पुलिस को उसकी मौजूदगी की जानकारी मिली तो टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे पकड़ लिया।
नोएडा, नोएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाले तीन लोगों ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर लिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं विभिन्न जगहों पर रहने वाले पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।
ठाणे जिले के डोंबिवली में रामनगर इलाके में चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले 85 वर्षीय पड़ोसी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया है। इस मामले की गहन छानबीन रामनगर पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।
पुलिस के अनुसार, 14 सितंबर को कोतवाली नगर क्षेत्र निवासी सनी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि दुकान पर उधार सामान देने से मना करने पर दो लोगों ने तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपिताें की तलाश शुरू की।
जनपद की कोसीकलां पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए थाना कोसीकलां क्षेत्र के प्रसिद्ध जुगल किशोर ज्वेलर्स शोरूम में हुई लगभग 12 करोड़ रुपये की चोरी का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मंगलवार दोपहर गोपालबाग क्षेत्र से घेराबंदी कर मुख्य आरोपितों सहित कुल चार लोगों काे गिरफ्तार किया है।
आरोप है कि हमलावर ने युवती की नाक को दांतों से काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से लहूलुहान हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवती की नाक में पहनी हुई लौंग (आभूषण) लेकर मौके से फरार हो गया। इस अचानक हुई घटना से परिक्रमा मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल मच गया और मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं में दहशत फैल गई।
वीडियो सामने आने के बाद गुरुग्राम पुलिस ने बिना किसी शिकायत का इंतजार किए स्वतः संज्ञान लिया और थाना सेक्टर-56 में संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया। शुरुआती जांच के बाद जब पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो मामला सामान्य एक्सीडेंट का नहीं बल्कि हत्या के प्रयास का निकला।
शिमला, जंगल के सुनसान रास्ते में पैदल जा रही 61 वर्षीय महिला पर अचानक हमला कर उसकी आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया गया। महिला कुछ समझ पाती, इससे पहले अज्ञात व्यक्ति उसके दोनों कानों से सोने की बालियां छीनकर वहां से भाग गया। घटना शिमला जिला के कुमारसैन थाना क्षेत्र में सामने आई है।
कृष्णा को बचाने के लिए साहिल आगे आया तो उस पर भी चाकू से हमला किए जाने की बात सामने आई है। दोनों को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान कृष्णा ने दम तोड़ दिया, जबकि साहिल का आईसीयू में इलाज जारी है।
अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी कर रहे डीजीसी क्राइम मृदुलकांत श्रीवास्तव ने सोमवार को बताया कि यशपाल मैरी पर जेल में रहते हुए मुकदमा वादी विपिन यादव के खिलाफ संगीन वारदात की साजिश रचने का आरोप है। आरोप है कि उसने अपने भतीजे अविनाश यादव और दो अन्य अज्ञात लोगों के साथ मिलकर साजिश रची थी।
बड़ी खबर





















































