मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विशेष आमंत्रण पर राष्ट्रपति इस उत्सव में शामिल हो रही हैं।
मां कालरात्रि नवदुर्गा का सातवां स्वरूप हैं। धार्मिक ग्रंथों और प्रचलित मान्यताओं में उनका वर्णन अत्यंत प्रभावशाली और शक्तिशाली देवी के रूप में मिलता है। उनका शरीर गहरे वर्ण का है और उनके बाल खुले हुए हैं। उनके गले में विद्युत के समान चमकने वाली माला सुशोभित रहती है।
भरूच (गुजरात), गुजरात के भरूच जिले के वागरा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित सेनज़ील औषधि रसायन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में शुक्रवार देर रात भीषण विस्फोट होने की खबर सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे में पांच श्रमिकों की मौत होने की सूचना है, जबकि छह अन्य श्रमिक घायल बताए जा रहे हैं।
शिमला हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर भूकम्प के झटके लगे हैं। शिमला में शनिवार तड़के भूकम्प के झटकों से धरती हिली। भूकम्प की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 रही। राष्ट्रीय भूकम्प विज्ञान केंद्र के मुताबिक ये झटके सुबह 4 बजकर 36 मिनट पर कुछ सेकंड तक रहे।
रायसेन, केन्द्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस देश को गरीबी से मुक्ति केवल सहायता देने से नहीं, बल्कि परिवारों को रोजगार और कमाई के अवसर उपलब्ध कराने से मिलेगी। हमारी सरकार इस दिशा में काम कर रही है। हर गांव के प्रत्येक परिवार को आजीविका से जोड़कर गांवों को गरीबी मुक्त बनाया जाएगा।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान छात्राओं से कथित मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस पर प्राथमिकी दर्ज करने से इनकार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि केरल की अथिरा और राजस्थान की रितु समेत कई छात्राओं के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले में जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
नई दिल्ली, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर 19-20 अक्टूबर को मुंबई में संयुक्त अरब अमीरात के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान की मेजबानी करेंगे। इसके बाद जयशंकर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बातचीत करेंगे और वहां आयोजित अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होंगे।
कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग को लेकर यह कैंडल मार्च आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सेवा दल पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है और मामले में न्याय सुनिश्चित होने तक आवाज उठाता रहेगा।
मां कात्यायनी को आदिशक्ति दुर्गा का शक्तिशाली स्वरूप माना जाता है। मान्यता है कि उनकी आराधना से भक्तों को आत्मविश्वास, सकारात्मक ऊर्जा और कठिन परिस्थितियों का सामना करने की शक्ति मिलती है। विवाह संबंधी मनोकामनाओं के लिए भी मां कात्यायनी की पूजा विशेष रूप से प्रचलित है।
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की आज आहूत 'लहरा दो तिरंगा' यात्रा से पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में माहौल गरम है। दिल्ली पुलिस ने कनॉट प्लेस के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क को दो दिन बंद रखने की घोषणा की है।
श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्रा ने गुरुवार को भगवान श्रीराम का दर्शन पूजन किया तथा परिसर के निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही पीएफसी सभागार में निर्माण संबंधी एजेंसियों के जिम्मेदार लोगों के साथ बैठक कर विचार विमर्श किया। बैठक में निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि लद्दाख की प्रगति और विकास में आज एक नया अध्याय जुड़ रहा है।
महाराष्ट्र सरकार ने रामलीला आयोजकों को राहत दी है। मुंबई शहर और उपनगरों के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित होने वाले रामलीला मंचन के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कौशल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने पहल की है। बीएमसी आयुक्त अश्विनी भिड़े ने रामलीला आयोजकों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।
उत्तराखंड की 19 वर्षीय अंकिता भंडारी की सितंबर 2022 में ऋषिकेश के पास एक रिजॉर्ट में हत्या कर दी गई थी। इस मामले में रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य और उसके दो कर्मचारियों को दोषी ठहराया गया था। हालांकि, परिवार मामले में कथित ‘वीआईपी’ की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच कराने की मांग कर रहा है।
उत्तर प्रदेश के जनपद बादा में दीपावली पर घर की लिपाई-पुताई के लिए मिट्टी लेने गईं चार बच्चियां बुधवार शाम दर्दनाक हादसे का शिकार हो गईं। गांव के बाहर कगार से मिट्टी खोदते समय अचानक भारी भरकम टीला भरभराकर उनके ऊपर गिर पड़ा। हादसे में आठ वर्षीय बालिका की मलबे में दबकर मौत हो गई
मध्य प्रदेश लोकायुक्त पुलिस ने बुधवार सुबह पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (पीटीसी), इंदौर में पदस्थ प्रधान आरक्षक (हेड कॉन्स्टेबल) फिरोज खान के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में 15 से अधिक ठिकारनों पर कार्रवाई की। शाम तक चली इस कार्रवाई में आरोपी के पास करीब 30 करोड़ रुपये की अनुपातहीन संपत्ति मिली है।
जनसम्पर्क अधिकारी अनुराग उइके ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि एमपी टूरिज्म बोर्ड द्वारा लल्लूजी एंड सन्स एवं इवोक कैंपिंग के सहयोग से आयोजित गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट में चंबल नदी के शांत जल विस्तार और प्राकृतिक परिवेश के बीच पर्यटकों को साहसिक और पर्यावरण अनुकूल पर्यटन का अनूठा आनंद प्रदान करेगा।
घटना की सूचना सामने आने के बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई। इस तरह के अलर्ट को गंभीरता से लेते हुए संबंधित सुरक्षा एजेंसियां निर्धारित प्रक्रियाओं
मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित विधानसभा परिसर के लिए निर्धारित स्थल का जायजा लिया। डिब्रूगढ़ में नए विधानसभा परिसर के निर्माण की योजना को लेकर यह दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों और परियोजना की आगे की कार्ययोजना के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
निंबालकर की वर्ष 2006 में हत्या कर दी गई थी। मुंबई की एक सत्र अदालत ने 20 जून को आरोप साबित नहीं होने का हवाला देते हुए आरोपियों को बरी कर दिया था। सीबीआई ने अपनी अपील में कहा है कि सत्र अदालत का फैसला 'कानून की दृष्टि से गलत है और इसे रद्द किया जाना चाहिए'।
महाराष्ट्र स्टेट कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन (एमएससीए) के अध्यक्ष मिलिंद भोसले के अनुसार सरकार के पास ठेकेदारों का 96 हजार करोड़ बकाया है। ठेकादार आर्थिक परेशानी में हैं, लेकिन उनके बकाए की राशि के भुगतान के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है. हमने 19 अक्टूबर को सभी जिलाधिकारी कार्यालयों के बाहर विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया है।
केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के अनुसार ये स्मृति चिह्न उत्तराखंड की समृद्ध आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत हैं।
मनपा मुख्यालय में सोमवार को मंत्री पंकजा मुंडे की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया था। इस दौरान पंकजा ने मुंबई में कचरा प्रबंधन, मलजल निकासी और मिठी नदी के प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए मुंबई मनपा के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मिठी नदी के पुनरुद्धार का काम चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है।
इस योजना के तहत 1 अप्रैल, 2019 और 31 मार्च, 2025 के बीच दिए गए फसल ऋण, जो 30 सितंबर, 2025 तक बकाया हैं और 31 मार्च, 2026 तक अदा नहीं किए गए हैं। साथ ही पुनर्गठित और पुनर्वित्त किए गए ऋणों को 2 लाख रुपये तक की ऋण माफी का लाभ प्रदान किया जा रहा है।
भारत निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र में मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन (एसआईआर ) के तहत दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की समय सीमा एक बार फिर बढ़ा दी है। अब लोग 26 अक्टूबर तक दावे और आपत्तियां जमा कर सकते हैं। इस निर्णय से उन पात्र लोगों को एक और मौका मिला है जिनके नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं।
प्रधानमंत्री मोदी की सार्वजनिक सेवा यात्रा के 25 वर्ष पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर पर साेमवार सुबह मंत्रिमंडल की विशेष बैठक आयोजित की गई.
पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने 11 अक्टूबर को इस संबंध में स्थायी आदेश जारी किया।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आधुनिक युद्ध की बदलती प्रकृति के मद्देनजर तकनीकी क्षमता, त्वरित निर्णय और सटीक कार्रवाई को सैन्य ताकत का प्रमुख आधार बताया। उन्होंने मित्र देशों के साथ रक्षा तकनीक, सह-विकास और सह-उत्पादन के क्षेत्रों में सहयोग
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल और विपक्षी गठबंधन पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल लोकतांत्रिक जनादेश को स्वीकार करने के बजाय देश में अस्थिरता पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए दिल्ली पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) संस्थापक अभिजीत दीपके को विमान से ही हिरासत में ले लिया गया। उनके साथ सौरभ दास और आशुतोष रांका भी हैं। दिल्ली पुलिस इस वक्त किसी भी हालत
अमित शाह ने कहा कि मां दुर्गा का आशीर्वाद हर जीवन को असीम आनंद, सुख-समृद्धि और खुशहाली से भर दे। पितृ पक्ष की समाप्ति और देवी पक्ष की शुरुआत के इस संगम पर, महालया के दिन माँ दुर्गा के आगमन का संदेश गूँजता है। माँ के आशीर्वाद से हर जीवन असीम आनंद, खुशी और समृद्धि से परिपूर्ण हो।
नई दिल्ली, दिल्ली पुलिस ने महानगर के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आज प्रस्तावित प्रदर्शन के शुरू होने से पहले हाल ही में जर्मनी से लौटे चर्चित यू-ट्यूबर ध्रुव राठी को हिरासत में ले लिया। राठी को हरियाणा के उनके गुरुग्राम स्थित आवास से हिरासत में लिया है।
मुंबई, मुंबई के पवई इलाके में स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी बॉम्बे) के हॉस्टल नंबर-६ में बीती रात गैस सिलेंडर की पाइप से गैस लीक होने के कारण आग लग गई। इस घटना में दो बच्चों समेत पांच लोग झुलस गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
दमदार संवाद अदायगी, सहज अभिनय और अपनी बेमिसाल शख्सियत से दशकों तक दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को पुणे के पास डोणजे स्थित उनके फार्महाउस पर शासकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। पुलिस दल ने उन्हें सलामी देकर अंतिम सम्मान अर्पित किया। अपने प्रिय अभिनेता के अंतिम दर्शन के लिए डोणजे
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में साहिबाबाद स्थित हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर भारतीय वायु सेना के स्थापना दिवस के अवसर पर आज गुरुवार काे भव्य समारोह का आयोजन किया गया । स्थापना दिवस समारोह के दौरान 94वें एयरफोर्स डे परेड की शुरुआत हुई, जिसमें वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह
मुंबई, दिग्गज भारतीय अभिनेता नाना पाटेकर के निधन से सारा देश शोक में डूबा हुआ है। 75 वर्षीय नाना का आज तड़के गोवा के पणजी में निधन हो गया। बॉलीवुड सितारों ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।स्मृतिशेष नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ पुणे में किया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साइबर धोखाधड़ी, डीपफेक और डिजिटल अपराध की बढ़ती चुनौती से निपटने के लिए वैश्विक तंत्र बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि तकनीक का व्यापक स्तर पर उपयोग तभी संभव है, जब लोगों का उस पर भरोसा हो। उन्होंने कहा कि भारत अपने अनुभवों और सीख को दुनिया के साथ साझा करने के लिए हमेशा तैयार है।
नितिन नवीन ने कहा कि युवाओं के विचार और सुझाव बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि युवा साथी मुझे भी सुझाव दें। युवाओं के मन में जो भावनाएं होती हैं, वे बहुत सुलझी हुई होती हैं। वो सामने वाले को देखकर अपना राय नहीं बनाता। उन्होंने कहा कि भारत युवाओं का देश है। हमें युवाओं को अलग-अलग वर्गों में बांटने के बजाय उनकी क्षमता को समझना होगा।
केंद्रीय संचारमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को कहा कि भारत का लक्ष्य 5जी ग्राहकों की संख्या मौजूदा 55 करोड़ से दोगुना कर 2030 तक एक अरब करने का है। उन्होंने कहा कि देश 4जी के मामले में पहले दुनिया से पीछे था लेकिन उसने 6जी में दुनिया की अगुवाई करने का संकल्प लिया है।
बड़ी खबर






















































