मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही 16वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष नेशनल चैंपियनशिप-2026 में उत्तर प्रदेश हॉकी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कर्नाटक को 3-2 से हराकर मुकाबला अपने नाम किया। शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में यूपी की ओर से अंशु मौर्या, सुमित कुमार और शरद नंद तिवारी ने एक-एक गोल किया।
अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के गेंदबाजी वाले कंधे में चोट लगने के बाद पुरुष चयन समिति ने भुवनेश्वर को टीम में जगह दी है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का अंतिम मुकाबला शनिवार
दिल्ली गोल्फ क्लब में आयोजित डीपी वर्ल्ड इंडिया चैंपियनशिप के दौरान यह सम्मान समारोह हुआ। एएम ग्रीन आईजीपीएल की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रणवी को जापान में एशियाई खेलों में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर दिल्ली गोल्फ क्लब के अध्यक्ष राज खन्ना
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल महासंघों को सहायता देने वाली संशोधित योजना के संचालन संबंधी दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इस योजना के तहत भारत में अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए अब 50 करोड़ रुपये तक की वित्तीय सहायता दी जा सकेगी। इसके अलावा राष्ट्रीय खेलों के आयोजन
उदारा ने अभी तक श्रीलंका के लिए वनडे क्रिकेट में पदार्पण नहीं किया है। वह देश के लिए पांच टेस्ट और सात टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। उन्होंने सितंबर में इंग्लैंड और इस महीने की शुरुआत में पाकिस्तान के खिलाफ तीन-तीन मैचों की टी20 सीरीज में हिस्सा लिया था।
37 वर्षीय पूनम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा बयान में कहा कि काफी सोच-विचार के बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला किया है। उनके मुताबिक, भारत का प्रतिनिधित्व करना उनके जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा। क्रिकेट ने उन्हें अनुशासन, संघर्ष करने की क्षमता और ऐसी यादें दीं, जिन्हें वह हमेशा संजोकर रखेंगी।
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि जिले में एक बार फिर खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का बड़ा अवसर मिलने जा रहा है। उन्होंने कहा कि आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। आयोजन के तहत खेल मैदानों को तैयार करने के साथ खिलाड़ियों के ठहरने
कप्तान शाई होप के तूफानी शतक और कीमो पॉल की घातक गेंदबाजी के दम पर वेस्टइंडीज ने चौथे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में भारत को 24 रन से हरा दिया। राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में बुधवार को खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 247 रन बनाए।
श्रीलंका ने नवंबर में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा और विकेटकीपर अंजला बंदारा को टीम में शामिल किया है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका की भी टीम में वापसी हुई है। विकेटकीपर निरोशन डिकवेला को टीम से बाहर कर दिया गया है।
नई दिल्ली, भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन डेनमार्क ओपन-2026 के पहले दौर में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए। मंगलवार को खेले गए मुकाबले में उन्हें चीनी ताइपे के चोउ तिएन चेन ने तीन गेम तक चले मुकाबले में 18-21, 21-13, 15-21 से हराया। यह मुकाबला एक घंटे तीन मिनट तक चला।
ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी छह विकेट पर 314 रन बनाकर घोषित की थी। इससे पहले उसने पहली पारी में 390 रन बनाए थे, जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 284 रन पर आउट हो गई थी। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी के आधार पर बढ़त हासिल कर दक्षिण अफ्रीका के सामने 421 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा।
भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सत्र में दिल्ली कैपिटल्स के सहायक एवं बल्लेबाजी कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे। फ्रेंचाइजी ने सोमवार को उनकी नियुक्ति की घोषणा की। यह युवराज के करियर की पहली औपचारिक कोचिंग भूमिका होगी। वह पहली बार आईपीएल में कोच के रूप में नजर आएंगे।
लैनिंग ने आखिरी बार 2023 में मेलबर्न स्टार्स की कप्तानी की थी।
स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत अंडर-17 और अंडर-19 की चयन प्रक्रिया में शानदार बल्लेबाजी कर अनन्या ने यह उपलब्धि हासिल की।
केंद्रीय युवा मामले एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस अवसर पर 2026 के आइची-नागोया एशियाई खेलों में पदक जीतकर देश का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ी भी युवाओं के साथ हिस्सा लेंगे।
पुर्तगाल की राष्ट्रीय टीम से जुड़े विवाद के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने शुक्रवार को क्लब फुटबॉल में वापसी करते हुए गोल किया। उनके शुरुआती गोल की मदद से अल-नस्र ने सऊदी प्रो लीग में दिरियाह को 3-0 से हरा दिया। इस जीत के साथ अल-नस्र ने अंक तालिका में शीर्ष
वेस्टइंडीज ने शाई होप की शानदार बल्लेबाजी के दम पर टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना दूसरा सबसे बड़ा सफल लक्ष्य हासिल किया। मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में गंभीर ने कहा कि वह भी बल्ले और गेंद के बीच बराबरी का मुकाबला देखना चाहते हैं।
न्यूजीलैंड क्रिकेट ने शनिवार को उक्त जानकारी दी। बोर्ड ने एहतियात के तौर पर उन्हें भारत के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज में नहीं उतारने का फैसला किया है। टीम प्रबंधन की नजर दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली चार टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए उन्हें फिट करने पर है।
कोलकाता, भारतीय महिला फुटबॉल टीम के मुख्य कोच क्रिस्पिन छेत्री ने रूस के खिलाफ पहले अंतरराष्ट्रीय मैत्री मुकाबले में 0-4 की हार के बावजूद अपनी युवा टीम का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि टीम ने शुरुआती दौर में अच्छा जुझारूपन दिखाया और खिलाड़ियों को इस अनुभव से सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए।
न्यूजीलैंड के लिए 24 टेस्ट मैच खेलने वाले सलामी बल्लेबाज जीत रावल ने 2026-27 घरेलू सत्र से पहले पेशेवर क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है। सितंबर में 38 वर्ष के हुए रावल ने दिसंबर 2008 में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया था और करीब 18 साल के करियर में न्यूजीलैंड के घरेलू क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाई।
चैपमैन को पिछले महीने यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग के दौरान बाईं जांघ की मांसपेशियों में चोट लगी थी। उनके भारत के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज तक फिट होने की उम्मीद है। वहीं, फॉल्क्स को हाल ही में कैंटरबरी में अभ्यास सत्र के दौरान दाएं कूल्हे की मांसपेशियों में चोट लगी। उनकी मैदान पर वापसी की समयसीमा अभी तय नहीं की गई है।
मैनचेस्टर यूनाइटेड के जुनूनी प्रशंसक और भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल को भरोसा है कि टीम अंतरराष्ट्रीय ब्रेक के बाद वापसी करते हुए प्रीमियर लीग तालिका में ऊपर चढ़ सकती है और अपने प्रदर्शन से सभी को चौंका सकती है। चहल हाल ही में ओल्ड ट्रैफर्ड पहुंचे थे, जहां उन्होंने स्टैंड से मैनचेस्टर डर्बी का मुकाबला देखा।
बीजिंग, भारत के मानुष शाह और मानव ठक्कर ने गुरुवार को डब्ल्यूटीटी चीन स्मैश 2026 के पुरुष युगल सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। भारतीय जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में चीन के लियांग जिंगकुन और शियांग पेंग को सीधे गेमों में 3-0 से हराया।
न्यूजीलैंड के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज बीजे वाटलिंग भारतीय टीम के खिलाफ दिसंबर की शुरुआत में होने वाली आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की टेस्ट श्रृंखला के बाद न्यूजीलैंड के बल्लेबाजी कोच के रूप में ल्यूक रोंची की जगह लेने के लिए तैयार हैं।
गांगुली 2019 में एडवाइज़र के तौर पर दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े थे।
अभिषेक ने 3513 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की, जबकि गेल ने 3557 गेंदों में 400 छक्के पूरे किए थे।
भारत की 17 वर्षीय तीरंदाज कुमकुम अनिल मोहोद ने एशियाई खेलों में इतिहास रच दिया।
चुनौतीपूर्ण पिच पर भारत के 169 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की पूरी टीम 9.5 ओवर में केवल 45 रन पर सिमट गई।
भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी यशस्विनी घोरपड़े और मानुष शाह ने एशियाई खेल-2026 में शुक्रवार को महिला और पुरुष एकल स्पर्धा के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। यशस्विनी ने सीरिया की हिंद जाजा को 4-1 से, जबकि मानुष ने ईरान के फराजी बेन्यामिन को 4-0 से हराया।
भारत ने पुरुष कबड्डी स्पर्धा के अपने नौवें फाइनल में जगह बनाई है। टीम ने पूरे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों हाफ में थाईलैंड पर दबदबा बनाए रखा। भारत ने पहले हाफ में 37 अंक हासिल किए, जबकि थाईलैंड 18 अंक ही जुटा सका। दूसरे हाफ में भी भारत ने 29 अंक जोड़े और थाईलैंड को केवल 10 अंक मिले।
आइची-नगोया, एशियाई खेल 2026 में पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतने के बाद भारतीय निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और नीरज कुमार व्यक्तिगत स्पर्धा में पदक हासिल नहीं कर सके। ऐश्वर्य पांचवें और नीरज आठवें स्थान पर रहे।
नई दिल्ली, भारतीय क्रिकेट टीम लंबे और महत्वपूर्ण घरेलू सत्र की शुरुआत 27 सितंबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज से करेगी। टीम का लक्ष्य 2027 वनडे विश्व कप की तैयारियों के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भी खुद को तैयार करना है।
आइची-नगोया, भारतीय मुक्केबाज सचिन सिवाच ने शुक्रवार को एशियाई खेल 2026 में पुरुषों के 60 किलोग्राम वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। सचिन ने पूर्व एशियाई चैंपियन और विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता जॉर्डन के मोहम्मद अबू जाजेह को 4-1 के स्प्लिट डिसीजन से हराया।
काकामिगहारा, भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने गुरुवार को एशियाई खेल 2026 में अपने शानदार अभियान को जारी रखते हुए दक्षिण कोरिया के खिलाफ 8-2 से जीत दर्ज की,जो एशियाई खेलों के इतिहास में भारतीय टीम की दक्षिण कोरिया के खिलाफ सबसे बड़ी जीत है।
ओलंपियन भवानी देवी ने पूल चरण में दक्षिण कोरिया की जियोंगमी किम से 1-5, ईरान की नजमेह साजानजियान से 4-5 और उज्बेकिस्तान की जायनब दायिबेकोवा से 4-5 से हार झेली। इसके बाद उन्होंने कजाखस्तान की ऐगेरिम सारीबे और थाईलैंड की अरिसारा सोमफाओ को क्रमश: 5-4 और 5-2 से हराकर नॉकआउट चरण में जगह बनाई।
पुणे ने 2032 की यूनियन साइक्लिस्ट इंटरनेशनल (यूसीआई) रोड वर्ल्ड चैंपियनशिप की मेजबानी का अधिकार हासिल कर लिया है। इसके साथ ही पहली बार साइकिलिंग की इस प्रतिष्ठित वैश्विक प्रतियोगिता का आयोजन भारत में होगा। महाराष्ट्र सरकार और साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (सीएफआई) ने भारत सरकार के समर्थन
आइची-नगोया, । भारतीय स्क्वॉश खिलाड़ियों अनाहत सिंह और तन्वी खन्ना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एशियाई खेल 2026 की महिला एकल स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। दोनों भारतीय खिलाड़ियों की जीत के बाद अब क्वार्टर फाइनल में उनका आमना-सामना होगा।
नई दिल्ली, दो बार की ओलंपिक चैंपियन शॉनाए मिलर-उइबो वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन-2026 में इंटरनेशनल इवेंट एंबेसडर के रूप में शामिल होंगी। प्रोकेम इंटरनेशनल की ओर से आयोजित प्रतिष्ठित रेस का आयोजन 18 अक्टूबर को ऐतिहासिक जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में किया जाएगा।
केंसिंग्टन ओवल में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 206 रन बनाए। जवाब में किंग्समेन ने 207 रन का लक्ष्य पांच विकेट और दो गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। जमैका की जीत की सबसे बड़ी खासियत उसकी सामूहिक बल्लेबाजी रही।
खलिन जोशी ने बोगी-मुक्त तीन-अंडर 31 का स्कोर बनाकर छत्तीसगढ़ के नया रायपुर स्थित फेयरवे गोल्फ एंड लेक रिजॉर्ट में एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि वाला पहला एसईसीएल प्रेजेंट्स नवा रायपुर ओपन 2026 एक शॉट के अंतर से जीत लिया। उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने विजेता खिलाड़ियाें
बड़ी खबर






















































