झारखंड विधानसभा में होली मिलन समारोह का आयोजन
रांची (RANCHI): झारखंड विधानसभा के चल रहे बजट सत्र में शुक्रवार की शाम कुछ विशेष थी. अवसर था- होली मिलन समारोह का. विधानसभा अध्यक्ष श्री रबीन्द्र नाथ महतो और मुख्यमंत्री श्री हेमन्त के साथ मंत्री गणों और विधायक गणों ने फूलों की होली खेली और एक-दूसरे को रंगों के त्योहार की बधाई और शुभकामनाएं दी. मुख्यमंत्री ने राज्य वासियों को होली की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपकी जिंदगी में खुशियों का रंग हमेशा बरकरार रहे. उन्होंने कहा कि होली पारस्परिक प्रेम, आपसी भाईचारा और सौहार्द-सदभाव का पर्व है. इस त्योहार को हम सभी उमंग और उत्साह के साथ मनाएं.














