विश्वविद्यालय ने इस सत्र की परीक्षाएं समाप्त होने के 17 दिनों के भीतर परिणाम घोषित करने का दावा किया है।
जिलाधिकारी गौरांग राठी की पहल पर शुक्रवार को जिले के 1380 परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में वृहद अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) का आयोजन उत्सव के रूप में किया गया। बैठक में अभिभावकों को बच्चों का पारंपरिक रिपोर्ट कार्ड के बजाय होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड (एचपीसी) उपलब्ध कराया गया।
गुरुवार को विद्यार्थियों ने स्वयं तैयार किए गए ड्रोन को एकलव्य स्टेडियम में उड़ाकर उसका सफल परीक्षण किया।
नीलेकणि ने कंप्यूटर-आधारित परीक्षा पर भी जोर दिया और कहा, "हमें अपने परीक्षा केंद्रों के नेटवर्क का विस्तार करने की जरूरत है।
छात्र UPMSP की 10वीं और 12वीं की डेट शीट आधिकारिक वेबसाइट - upmsp.edu.in पर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
इस पहल के जरिए युवाओं, विशेषकर बेटियों को अपने सपनों को पहचानने, कौशल विकसित करने और अपने विचारों को व्यवसाय में बदलने के लिए प्रेरित किया गया।
अदालत ने प्रार्थियों और राज्य सरकार को गुरुवार तक संक्षिप्त लिखित नोट दाखिल करने का समय दिया है।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग के अध्यक्ष प्रो. ए.आर. सिद्दीकी को अमेरिका में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय भूवैज्ञानिक संस्था जियोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ अमेरिका (जीएसए) की वार्षिक तकनीकी बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। यह सम्मेलन 11 से 14 अक्टूबर तक अमेरिका के कोलोराडो राज्य
संशोधित परीक्षा प्रणाली के तहत, जो छात्र कक्षा 10 की परीक्षा पास कर लेते हैं, वे अपने अंक सुधारने के लिए दूसरी बोर्ड परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
इस सूचकांक के आधार पर विद्यालयाें काे ‘ग्रीन’, ‘येलो’ या रेड की श्रेणी प्रदान की जाएगी।
विश्वविद्यालय सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई बगैर स्वीकृत व अनुशंसित पदों पर की गई नियुक्तियों को लेकर हुई है।
यह घोषणा पिछले चेयरमैन लोखंडे प्रशांत सीताराम की नियुक्ति के चार महीने से भी कम समय में हुई है।
इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य युवाओं को डिग्री पूरी करने से पहले ही कार्यस्थल के वातावरण से परिचित कराना है। इंटर्नशिप के दौरान छात्रों को कंपनियों की कार्यप्रणाली, टीमवर्क, प्रोफेशनल कम्युनिकेशन, समस्या समाधान और व्यावहारिक कार्य प्रक्रियाओं को समझने का अवसर मिल सकता है।
रांची/बुंडू: झारखंड के ग्रामीण इलाके के युवाओं के लिए Skill-Based Education किस तरह रोजगार के नए रास्ते खोल सकती है, इसकी एक प्रेरक मिसाल बुंडू के गोसाईडीह गांव के देव कृष्ण सुमन ने पेश की है। ITI Tamar से तकनीकी प्रशिक्षण हासिल करने के बाद देव कृष्ण सुमन ने न केवल देश में अपनी तकनीकी दक्षता विकसित की
नई दिल्ली: भारत का स्टार्टअप इकोसिस्टम 2026 में एक नए चरण में प्रवेश करता दिखाई दे रहा है। टेक्नोलॉजी आधारित कंपनियों की ओर से IPO की तैयारी, नई फंडिंग और सार्वजनिक बाजारों में पहुंच बढ़ने के साथ देश में Entrepreneurship और Startup Careers को लेकर युवाओं की रुचि भी बढ़ रही है।
बिहार स्टेट बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन (SBTE) की आधिकारिक सूची में Electronics (Robotics), Artificial Intelligence (AI) and Machine Learning तथा Artificial Intelligence (AI) जैसे पाठ्यक्रम शामिल हैं। 2026 के एडमिशन सत्र के लिए भी इन शाखाओं के पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं।
उम्मीदवार CAT 2026 के लिए ऑफिशियल वेबसाइट - iimcat.ac.in पर अप्लाई कर सकते हैं।
सेमीकंडक्टर उद्योग में केवल चिप डिजाइन ही नहीं, बल्कि फैब्रिकेशन, असेंबली, टेस्टिंग, पैकेजिंग, उपकरण और मटेरियल्स जैसे कई क्षेत्रों में विशेषज्ञ कर्मचारियों की जरूरत होती है। सरकार ने इसी पूरी वैल्यू चेन के लिए एक मजबूत टैलेंट पाइपलाइन तैयार करने पर जोर दिया है।
विश्वविद्यालय की इस पहल के तहत स्टार्टअप कंपनियों को कैंपस से जोड़कर छात्रों और उद्यमियों के बीच सीधा संपर्क बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। इससे विद्यार्थियों को केवल किताबों तक सीमित रहने के बजाय वास्तविक कारोबारी और तकनीकी माहौल में काम करने का अनुभव मिल सकता है।
नई दिल्ली, 17 सितंबर 2026: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं और छात्रों के लिए बड़ी खबर है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) की ओर से आज से दो दिवसीय मेगा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। यह प्लेसमेंट ड्राइव 17 और 18 सितंबर 2026 को दिल्ली में आयोजित हो रही है।
बेंगलुरु, 17 सितंबर 2026: टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। Samsung ने कर्नाटक में Samsung Innovation Campus 2026 की शुरुआत की है। इस कार्यक्रम के तहत करीब 2,000 युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी ट्रेनिंग दी जाएगी।
जिला प्रशासन के अनुसार, SSC चयन पदों की परीक्षा निर्धारित कार्यक्रम के तहत रांची के तीन परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। परीक्षा कई दिनों तक अलग-अलग पालियों में हो सकती है। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचने और आयोग के सभी निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।
इंजीनियरिंग का उद्देश्य केवल तकनीकी ज्ञान हासिल करना नहीं, बल्कि ऐसे समाधान तैयार करना है जो लोगों का जीवन आसान बनाने के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान दें। इंजीनियरों के पास आज एआई समेत ऐसी तकनीकों और संसाधनों की पहुंच है, जिनकी पिछली पीढ़ी कल्पना ही कर सकती थी। इंजीनियरिंग में जिज्ञासा और लगातार सीखने की प्रक्रिया सबसे अहम है।
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) में अधिकारियों की नियुक्ति को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग ने प्रवर्तन निदेशालय में डिप्टी डायरेक्टर और असिस्टेंट डायरेक्टर के पदों को प्रतिनियुक्ति (Deputation) के आधार पर भरने की प्रक्रिया शुरू की है।
ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। उम्मीदवार अब अपने उत्तरों का मिलान आंसर की से कर सकते हैं और किसी उत्तर पर आपत्ति होने की स्थिति में ऑनलाइन चुनौती दर्ज करा सकते हैं।
रांची: झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार डॉक्टरों की कमी दूर करने की दिशा में बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है। राज्य में करीब 1000 डॉक्टरों की भर्ती किए जाने की योजना पर काम चल रहा है। इसके तहत दक्षिण भारत के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में पीजी डॉक्टरों को झारखंड में लाने की योजना बनाई जा रही है।
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक जनवरी 2023 से मार्च 2025 के बीच दक्षिण एशिया में AI से संबंधित जॉब पोस्टिंग कुल रिक्तियों के 2.9% से बढ़कर 6.5% हो गईं। इसी अवधि में AI स्किल्स की मांग गैर-AI भूमिकाओं की तुलना में 75% ज्यादा तेजी से बढ़ी।
CM-FLIGHT के तहत युवाओं को विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण देकर विदेशों में रोजगार के लिए तैयार किया जा रहा है, जबकि Jibon Prerana के जरिए ग्रेजुएट युवाओं को नौकरी की तलाश, प्रतियोगी परीक्षाओं और उद्यमिता की तैयारी के दौरान आर्थिक सहायता देने का प्रावधान है।
हालांकि रिपोर्ट यह भी बताती है कि फ्रेशर्स के लिए नौकरी का बाजार पूरी तरह एक जैसा नहीं है। कुछ सेक्टर तेजी से भर्ती बढ़ा रहे हैं, जबकि IT और Consulting जैसे क्षेत्रों में कंपनियां उम्मीदवारों की स्किल्स और job-readiness को लेकर ज्यादा चयनात्मक हो गई हैं।
हालांकि अलग-अलग भर्ती की अधिसूचना, आवेदन की अंतिम तारीख, पदों की संख्या और पात्रता अलग-अलग है। ऐसे में उम्मीदवारों को सोशल मीडिया या अनधिकृत वेबसाइटों पर चल रही सूचनाओं के बजाय संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जरूर देखना चाहिए।
रांची: रांची यूनिवर्सिटी में पीएचडी में दाखिले का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। विश्वविद्यालय में विभिन्न विषयों में PhD की कुल 331 सीटों पर नामांकन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 1 सितंबर से आवेदन कर सकते हैं, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।
जयपुर के श्री सत्य साईं पीजी कॉलेज परीक्षा केंद्र पर 192 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। हालांकि, केंद्र पर बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण 49 अभ्यर्थी अपनी परीक्षा पूरी नहीं कर सके। एनटीए ने बताया कि बिजली की समस्या परीक्षा संचालन एजेंसी मेसर्स एडुक्विटी करियर टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड से संबंधित थी।
भारतीय धातु संस्थान (आईआईएम) जमशेदपुर चैप्टर की ओर से कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए 14वीं वार्षिक धातुकर्म और पदार्थ विज्ञान क्विज का आयोजन 25 अगस्त 2026 को किया जाएगा। शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार प्रतियोगिता दोपहर 2 बजे से बर्मामाइंस स्थित राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला के सभागार में आयोजित होगी।
छत्तीसगढ़ के शासकीय और निजी कॉलेजों में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश की आखिरी तारीख बढ़ाकर 31 अगस्त 2026 कर दी गई है। उच्च शिक्षा विभाग ने छात्रहित में यह बड़ा फैसला लिया है ताकि ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के वंचित छात्रों का साल खराब न हो।
डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में आगामी 12 अगस्त को आयोजित होने वाले 31वें दीक्षांत समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए सोमवार को विवेकानंद सभागार (दीक्षांत मण्डप) में एक भव्य पूर्वाभ्यास (फुल रिहर्सल) का आयोजन किया गया।
रांची: झारखंड सरकार ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) के माध्यम से प्रस्तावित इंटरमीडिएट स्तरीय 836 लिपिक पदों की भर्ती से संबंधित पूर्व विज्ञापन को वापस लेने का निर्णय लिया है। सरकार के इस फैसले के बाद अब उक्त भर्ती प्रक्रिया पुराने विज्ञापन के आधार पर आगे नहीं बढ़ेगी।
ओरिएंटेशन कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन, संकाय सदस्य और वरिष्ठ छात्र नए विद्यार्थियों का स्वागत करेंगे। इस अवसर पर उन्हें पाठ्यक्रम, परीक्षा प्रणाली, शोध गतिविधियों, मूट कोर्ट, इंटर्नशिप, पुस्तकालय, छात्र क्लबों और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य नए शिक्षकों और शोधकर्ताओं को बेहतर शैक्षणिक एवं अनुसंधान वातावरण उपलब्ध कराना है, जिससे विश्वविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शोध और नवाचार को नई गति मिल सके। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को विशेषज्ञों के साथ संवाद और व्यावहारिक सत्रों में शामिल होने का भी अवसर मिलेगा।
रांची: राजधानी रांची स्थित JVM श्यामली में CBSE क्लस्टर-III टेबल टेनिस टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में झारखंड और बिहार के 60 से अधिक CBSE संबद्ध विद्यालयों के प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।
झारखंड में सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने 7,299 पारा शिक्षक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। आयोग के अनुसार, इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 जुलाई से प्रारंभ होगी।
बड़ी खबर






















































