खंडवाः आईटीआई में आज रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप रोजगार मेले का आयोजन
खण्डवा, मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में आज गुरुवार को गुरुवार को आज प्रातः 11 से दोपहर 3 बजे तक शासकीय आई.टी.आई में रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में प्रदेश की विभिन्न कम्पनियों के द्वारा तकनीकी एव गैर तकनीकी क्षेत्र में लगभग 200 बेरोजगार युवक युवतियों की निजी क्षेत्र में भर्ती की जाएगी।
जिला रोजगार अधिकारी लक्ष्मण सिंह सिलौटे ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता 5वीं, 8वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक या स्नातकोत्तर है, और आयु सीमा 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच है, उनमें से चयनित युवाओं को 8 हजार रूपए से 25 हजार रुपये सम्बंधित कम्पनी द्वारा मानदेय दिया जाएगा।















