झारखंड में 20 तक लू को लेकर येलो अलर्ट, डाल्टनगंज में तापमान 42 डिग्री के पार
रांची (RANCHI): राज्य के विभिन्न जिलों में 20 अप्रैल तक लू चलने की संभावना है. इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. वही राजधानी रांची सहित पूरे राज्य भर में इन दिनों प्रचंड गर्मी पड़ रही है. यही वजह है कि गुरुवार को डाल्टनगंज में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. वहीं राज्य के कई जिलों में भी तापमान बढ़कर 40 डिग्री से अधिक रिकॉर्ड किया गया.
पश्चिमी जिलों के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना
राज्य के उत्तर पूर्वी और दक्षिणी जिलों में 17 अप्रैल को गर्जन के साथ-साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और बाजारपट की संभावना व्यक्ति गई है. नहीं 19 अप्रैल को राज्य के उत्तर पश्चिमी जिलों में कहीं-कहीं लू चलने की संभावना व्यक्त की गई है, जबकि 20 अप्रैल को उत्तर पश्चिमी और राज्य के दक्षिणी पूर्वी जिलों में कहीं-कहीं लू चलने की संभावना व्यक्त की गई है.
पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान डाल्टनगंज में 42.6 डिग्री और सबसे कम तापमान 19.1 डिग्री गुमला में रिकॉर्ड किया गया. वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान राजधानी रांची संहिता आसपास के इलाकों में सुबह में आंशिक बादल छाए रहे जबकि दोपहर बाद मौसम पूरी तरह से साफ हो गया और भारी गर्मी महसूस की गई.
टेम्परेचर अपडेट
गुरुवार को रांची में अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री और न्यूनतम 22.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं जमशेदपुर में अधिकतम 40.2 डिग्री और न्यूनतम 27.4 डिग्री, डाल्टनगंज में अधिकतम 42.6 और न्यूनतम 22.5 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 38.2 डिग्री और न्यूनतम 25.1 डिग्री एवं चाईबासा में अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.














