गैरे ने बताया कि राष्ट्रपति ने शुक्रवार को राष्ट्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की स्थापना एवं संचालन संबंधी विधेयक को भी प्रमाणित किया।
प्योंगयांग ने इसे अपनी नौसेना के विकास में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है।
अमेरिका के इलिनोइस राज्य में हिंदू मंदिर पर बड़े पैमाने पर गोलीबारी की कथित साजिश का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में 19 वर्षीय एलेक्जेंड्रोस पैपोराकिस को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर ऑरोरा स्थित बालाजी मंदिर को निशाना बनाने की योजना तैयार करने और आतंकवादी धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं।
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने पेशावर उच्च न्यायालय (हाई कोर्ट) में प्रांत में आपातकाल और गवर्नर शासन को चुनौती दी है। उच्च न्यायालय पीटीआई की याचिका पर 20 अक्टूबर को सुनवाई के लिए तैयार हो गया है। पीटीआई चेयरमैन बैरिस्टर गोहर खान और वकील सलमान खान
यह युद्ध 28 फरवरी को शुरू हुआ था। युद्ध से पहले इराक होर्मुज जलडमरू मध्य के रास्ते रोजाना लगभग 35 लाख (3.5 मिलियन) बैरल तेल का निर्यात करता था। इससे सरकार को 90 प्रतिशत राजस्व प्राप्त होता था। उन्होंने गैर सरकारी सशस्त्र समूहों से हथियार वापस लेने और अमेरिकी सेना की पूरी तरह से वापसी सुनिश्चित करने का भी वादा किया है।
ओरेगन के बेंड स्थित सिल्वर रेल एलिमेंट्री स्कूल में हुई गोलीबारी में कम से कम तीन बच्चों और एक वयस्क की मौत हो गई। बताया गया है कि 16 वर्षीय संदिग्ध को भी वहां मौजूद एक व्यक्ति ने गोली मार दी। बाद में उसकी मौत हो गई। ओरेगन अमेरिका के पश्चिमी भाग (प्रशांत उत्तर-पश्चिम क्षेत्र) का प्रमुख राज्य है।
अफ्रीका के हॉर्न क्षेत्र में स्थित सोमालिया में राष्ट्रपति चुनाव अगले साल 15 मई को होगा। देश के चुनाव आयोग ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। आयोग के अध्यक्ष अब्दिकारिम अहमद हसन ने सरकारी प्रसारक के माध्यम से बताया कि संसद के निचले और ऊपरी सदन के सदस्यों के चुनाव 15 अप्रैल 2027 को कराए जाएंगे।
सऊदी अरब में रह रहे भारतीय नागरिकों से हवाई हमले की आशंका के दौरान शांत रहने, सतर्कता बरतने और घरों के भीतर रहने की अपील की गई है। भारतीय दूतावास ने बताया कि रियाद हवाई अड्डे के बंद होने के कारण एयर इंडिया और इंडिगो ने सऊदी अरब से अपनी उड़ानें रद्द कर दी हैं, जबकि सऊदी की कुछ विमानन कंपनियों की भारत के लिए सेवाएं जारी हैं।
हादसे में कई बच्चे घायल भी हुए हैं। घटना के बाद पुलिस ने स्कूल के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है।
समझौते के तहत इजराइल को अपाचे हेलीकॉप्टरों का ‘इको’ संस्करण मिलेगा, जिसे इस हेलीकॉप्टर का सबसे नया और उन्नत मॉडल बताया गया है। इस खरीद का उद्देश्य इजराइली रक्षा बलों की परिचालन क्षमता को मजबूत करना और विभिन्न प्रकार के सुरक्षा खतरों से निपटने की तैयारी बढ़ाना है।
वाशिंगटन, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ईरान को लेकर बहुत जल्द फैसला करेगा। व्हाइट हाउस के बाहर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने ईरान की अर्थव्यवस्था पर निशाना साधते हुए उसे ‘नाकाम देश’ करार दिया। ट्रंप ने दावा किया कि ईरान की अर्थव्यवस्था बेहद खराब स्थिति में है
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर अनीता आनंद के भारत आगमन की जानकारी देते हुए कहा कि जून 2025 के बाद यह उनकी तीसरी भारत यात्रा है। उन्होंने कहा कि यह दौरा दोनों देशों के बीच लगातार जारी उच्चस्तरीय संवाद और संबंधों में बनी सकारात्मक गति को दर्शाता है।
एक अधिकारी ने कहा कि इस रेलगाड़ी के सभी 14 कोच बेपटरी हो गए।
पनामा के लोग कुछ दिन पहले आए शक्तिशाली भूकंप के झटकों से उबर भी नहीं पाए कि उन्हें 6.4 मैग्नीट्यूड के ताजा आफ्टरशॉक ने फिर हिला दिया। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव फिर वेरागुआस प्रांत के सोना जिले में पड़ा। जिले के लोग घबराकर अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए।
सऊदी अरब की वायु रक्षा प्रणाली ने ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के देश के महत्वपूर्ण शहरों में से एक को निशाना बनाने के प्रयास को विफल कर दिया। अधिकारियों का कहना है कि खमीस मुशैत शहर की तरफ दागी गई दो बैलिस्टिक मिसाइल को हवा में ही सफलतापूर्वक रोककर तबाह कर दिया। इस घटना के बाद से स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से सतर्क हैं।
देश में हिंदू समुदाय के सबसे बड़े त्योहार शारदीय नवरात्रि पर दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा के लिए 16 से 22 अक्टूबर तक बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के लगभग 10,000 जवानों को तैनात किया जाएगा। बीजीबी मुख्यालय में लेफ्टिनेंट कर्नल मोहम्मद महबूब मुर्शिद रहमान ने यह जानकारी दी।
इजराइल और इंडोनेशिया के बीच राजनयिक संबंध नहीं हैं। चैनल 13 की रिपोर्ट के अनुसार, उड़ान में सवार क्रू सदस्यों की सूची इजराइली अधिकारियों को विमान के उड़ान भरने के बाद भेजी गई थी। इसके बाद लैंडिंग की अनुमति से जुड़ा मामला सामने आया और विमान को वापस लौटना पड़ा।
रोचोन ने एक अस्थायी रोक का आदेश जारी किया। इसमें ट्रंप प्रशासन को बचे हुए सभी विज्ञापनों को रद्द करने का निर्देश दिया गया।
ओमान के सोहार एंकरेज के पास एक क्रूड ऑयल टैंकर पर ड्रोन से हमला हुआ.
नेपाल के गृहमंत्री सुदन गुरूंग सोमवार को भारत दौरे पर रवाना हुए।
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी राष्ट्रीय वैमानिकी एवं अंतरिक्ष प्रशासन (नासा) ने अपनी रणनीति में बड़ा बदलाव करते हुए कम ऊंचाई वाली पृथ्वी की कक्षा (लो अर्थ ऑर्बिट / एलईओ) में अपनी मौजूदगी बनाए रखने का फैसला किया है।
। नेपाल में सशस्त्र प्रहरी बल (एपीएफ) के अतिरिक्त महानिरीक्षक (एआईजी) बंशी राज दाहाल को संवेदनशील सुरक्षा सूचनाएं लीक करने और आचरण नियमों के उल्लंघन के आरोप में सेवा से बर्खास्त कर दिया गया ।
नेपाली कांग्रेस के 15वें महाधिवेशन में गगन थापा पार्टी के सभापति निर्वाचित हुए हैं। थापा को 6,584 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी श्याम कृष्ण खड्गी को 375 वोट प्राप्त हुए।महाधिवेशन के मीडिया सेंटर के सदस्य महेश गौतम के अनुसार, शुक्रवार देररात काठमांडू
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि रूस आगामी कुछ महीनों में दुनिया को लाखों टन डीजल ईंधन उपलब्ध कराने पर सहमत हो गया है। इसका मकसद तेजी से बढ़ती वैश्विक कीमतों को कम करना है। राष्ट्रपति ने शुक्रवार शाम ट्रुथ सोशल पर कहा
काठमांडू, नेपाल सशस्त्र पुलिस बल के अतिरिक्त महानिरीक्षक (एआईजी) वंशी राज दाहाल के खिलाफ जांच समिति ने पद के आचरण के विपरीत गतिविधियों में शामिल होने का निष्कर्ष निकाला है। समिति ने आज गृहमंत्री सुदन गुरुंग को अपनी जांच रिपोर्ट सौंपते हुए सशस्त्र पुलिस नियमावली के तहत बर्खास्तगी तक की कार्रवाई की सिफारिश की है।
न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से शहर में अमेरिकी आप्रवासन और सीमा शुल्क प्रवर्तन (अमेरिकी इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट/आईसीई) के ऑपरेशन को बंद करने की मांग की है। यह मांग ब्रोंक्स में एक आईसीई एजेंट के एक व्यक्ति को गोली मारे जाने की घटना के बाद की गई।
काठमांडू, नेपाल पुलिस ने काठमांडू के बूढ़ानीलकंठ इलाके से 20 किलो से अधिक सोना बरामद किया है। घाटी अपराध अनुसंधान कार्यालय से भेजी गई पुलिस टीम ने विशेष सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। बरामद सोने के साथ तीन चीनी नागरिकों को भी हिरासत में लिया गया है।
लंदन स्थित नेपाली दूतावास के सैनिक सहचारी ब्रिगेडियर जनरल अनूप शाह ने बताया कि बेहद कठिन माने जाने वाले इस अभ्यास में नेपाली सेना ने वर्ष 2024 से लगातार तीन वर्षों तक स्वर्ण पदक जीतने में सफलता हासिल की है। इस अभ्यास को ब्रिटिश सेना का प्रमुख गश्ती अभ्यास माना जाता है। इसका आयोजन मुख्यालय 160वीं (वेल्स) ब्रिगेड ने किया।
पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने चेतावनी दी है कि अगर पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) अपने लॉन्ग मार्च के जरिए सरकार पर दबाव बनाने की रणनीति जारी रखती है तो उसके नेता इमरान खान को कोई राहत नहीं मिलेगी। सरकार दबाव में नहीं झुकेगी। उन्होंने अपदस्थ प्रधानमंत्री इमरान खान की पीटीआई
वाशिंगटन, अमेरिका ने ईरान के खिलाफ आर्थिक दबाव बढ़ाते हुए गुरुवार को उसके तेल कारोबार से जुड़े व्यक्तियों, नेटवर्क और 17 जहाजों पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। अमेरिकी वित्त मंत्रालय के अनुसार, ये जहाज ईरान का कच्चा तेल, पेट्रोलियम उत्पाद और पेट्रोकेमिकल्स ले जाने में इस्तेमाल किए जा रहे थे।
सूत्रों के अनुसार, अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा राष्ट्रपति बनने के बाद विदेशी सहायता की समीक्षा के कारण एमसीसी से वित्तपोषित परियोजनाओं का काम कई महीनों तक प्रभावित रहा। इसके अलावा, त्रिशूली नदी में आई विनाशकारी बाढ़ के कारण भी परियोजनाओं के कार्यान्वयन में देरी हुई है। इन्हीं कारणों से अवधि बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है।
देश में शारदीय नवरात्रि और इस अवसर पर सजने वाले दुर्गा पंडालों की सुरक्षा बांग्लादेश अंसार एंड विलेज डिफेंस पार्टी (वीडीपी) को सौंपा गया है। बांग्लादेश अंसार एंड विलेज डिफेंस पार्टी गृह मंत्रालय के अधीन सहायक अर्धसैनिक बल है। इस बल ने शारदीय दुर्गा पूजा को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए पूरे देश में सुरक्षा के अग्रिम उपाय शुरू कर दिए हैं।
ईरान समर्थक हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के दो हवाई अड्डों (एयरपोर्ट) को निशाना बनाया है। आभा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हमले में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 28 लोग घायल हो गए। रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और आठ अन्य लोग घायल हो गए।
इजराइल में 07 अक्टूबर 2023 के हमले की तीसरी बरसी पर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की पार्टी लिकुड ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए समाचार चैनल चैनल-12 पर निशाना साधा। पार्टी ने चैनल पर नेतन्याहू के खिलाफ ‘‘झूठा राजनीतिक प्रचार’’ प्रसारित करने का आरोप लगाया
बताया गया है कि सऊदी के नेतृत्व वाले गठबंधन ने रियाद के उत्तर में एक मिसाइल को रोक भी दिया।
अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि प्रस्तावित सौदे से यूएई की मौजूदा और भविष्य की सुरक्षा चुनौतियों से निपटने की क्षमता मजबूत होगी।
शास्त्री ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में इमरान के साथ पाकिस्तान के बरताव को अमानवीय बताया।
बांग्लादेश में दुर्गा पूजा पर छुट्टी के कारण सरकारी दफ्तर 20 से 22 अक्टूबर तक बंद रहेंगे।
यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशन्स (यूकेएमटीओ) ने धमाकों के बाद इस इलाके से गुजरने वाले जहाजों के लिए एक्स पर चेतावनी जारी की।
सरकारी मीडिया ने रविवार को यह जानकारी दी। हालांकि, उनके इस्तीफे की कोई वजह नहीं बताई गई है।
बड़ी खबर





















































