तात्या टोपे की वीरता और आइंस्टीन के निधन से जुड़ी अहम तिथि
इतिहास के पन्नों में 18 अप्रैल : तात्या टोपे की वीरता और आइंस्टीन के निधन से जुड़ी अहम तिथि
देश
और दुनिया के इतिहास में 18 अप्रैल की तारीख कई महत्वपूर्ण घटनाओं के लिए
याद की जाती है। यह दिन एक ओर जहां भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी तात्या
टोपे के योगदान की याद दिलाता है, वहीं दूसरी ओर महान वैज्ञानिक अल्बर्ट
आइंस्टीन के निधन से भी जुड़ा है।
तात्या टोपे, जिनका असली नाम
रामचंद्र रघुनाथ टोपे था, 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख
नेताओं में से एक थे। उन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ संघर्ष में अहम
भूमिका निभाई और अपने साहस व रणनीति से अंग्रेजों को कई बार चुनौती दी। उस
दौर में जब देश के कई हिस्सों में लोग गुलामी को अपनी नियति मान चुके थे,
तात्या टोपे ने स्वतंत्रता की अलख जगाई और लोगों को आजादी के महत्व से
परिचित कराया।
1857 के विद्रोह में उनकी भूमिका बेहद निर्णायक रही।
उन्होंने न केवल सैन्य नेतृत्व किया, बल्कि विभिन्न क्षेत्रों में
क्रांतिकारी गतिविधियों को संगठित कर स्वतंत्रता आंदोलन को गति दी। उनकी
रणनीतिक कुशलता और देशभक्ति आज भी प्रेरणा का स्रोत है।
इसी दिन,
वर्ष 1955 में महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन का निधन हुआ था। आइंस्टीन
को आधुनिक भौतिकी का जनक माना जाता है। उनके सिद्धांतों ने विज्ञान की
दुनिया में क्रांतिकारी बदलाव लाए और ब्रह्मांड को समझने के तरीके को नया
आयाम दिया।
18 अप्रैल का यह दिन हमें एक ओर देशभक्ति और बलिदान की
प्रेरणा देता है, तो दूसरी ओर ज्ञान और विज्ञान के महत्व की याद दिलाता है।
इतिहास के इन महान व्यक्तित्वों का योगदान आज भी समाज को दिशा देने में
महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1612 - शाहजहां ने मुमताज से निकाह किया।
1859
- देश में आजादी की अलख जगाने वाले तात्या टोपे को 1857 की आजादी की पहली
क्रांति में निर्णायक भूमिका निभाने पर फांसी पर लटका दिया गया।
1902 - अपराधियों की पहचान के लिए डेनमार्क ने सबसे पहले फिंगरप्रिंट दर्ज करने शुरू किए।
1917 - गांधी जी ने अपने सत्याग्रह आंदोलन की शुरुआत के लिए बिहार के चंपारण का चयन किया।
1948 - हेग, नीदरलैंड्स में इंटरनेशनल कोर्ट आफ जस्टिस की स्थापना।
1950 - विनोबा भावे ने आंध्र प्रदेश के तेलंगाना में पंचमपल्ली गांव की 80 एकड़ भूमि के साथ भूदान आंदोलन शुरू किया।
1955 - जाने-माने वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन का 76 वर्ष की उम्र में प्रिंसटन के एक अस्पताल में निधन।
1955 - बांडुंग में अफ्रीकी-एशियाई सम्मेलन; प्रसिद्ध वैज्ञानिक अलबर्ट आइंस्टाइन का देहावसान।
1968 - अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।
1971 - भारत का पहला जंबो जेट बोइंग 747 बम्बई पहुंचा। इसे सम्राट अशोक नाम दिया गया।
1980 - जिम्बाब्वे ने ब्रिटेन से आजादी का ऐलान किया।
1991 - केरल को देश का पहला पूर्ण साक्षर राज्य घोषित किया गया।
1991 - पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी लोकसभा में एक वोट से विश्वास मत हारे।
1992 - रंगभेद के कारण प्रतिबंधित दक्षिण अफ्रीका ने 1970 के बाद पहला क्रिकेट टेस्ट मैच खेला।
1994 - वेस्टइंडीज के बल्लेबाज ब्रायन लारा ने 375 रन बनाकर टेस्ट मैच की एक पारी में सर्वाधिक रन बनाने का विश्व रिकार्ड बनाया।
1996 - काहिरा में अज्ञात हमलावरों ने ग्रीस के 17 टूरिस्टों और उनके स्थानीय गाइड को गोलियों से भूना।
1999 - ब्रिटेन की प्रमुख उपन्यासकार, जीवनीकार और सम्पादक मैरी बुलिंस का 90 वर्ष की आयु में निधन।
2001 - भारतीय सीमा में घुस आई बांग्लादेश की सेना की गोलीबारी से भारत के 16 जवान शहीद।
2002 - 1973 से इटली में निवास कर रहे अफ़ग़ानिस्तान के पूर्व शासक मोहम्मद जहीर शाह काबुल लौटे।
2005 - भारत मुम्बई स्थित जिन्ना हाउस पाकिस्तान को देने पर सहमत।
2006 - राबिन हुड का शहर नाटिंघम लूटग्रस्त शहर घोषित।
2008 - इंफोसिस टैक्नोलाजी ने विकास एवं मरम्मत सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए अमेरिका की कॉनसेको के साथ पांच वर्ष के लिए करार किया।
2008 - अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने जानलेवा इंजेक्शन के जरिये सजा-ए-मौत को वैध ठहराया।
2008 - पाकिस्तान ने भारतीय कैदी सबरजीत सिंह की फांसी की सजा को एक महीने के लिए टाला।
2008 - भारत और मैक्सिको ने नागरिक उड्डयन व ऊर्जा के क्षेत्र में नये समझौते किए।
जन्म
1621 - गुरु तेग़ बहादुर - सिक्खों के नौवें गुरु।
1858 - धोंडो केशव कर्वे - आधुनिक भारत का सबसे बड़ा समाज सुधारक और उद्धारक माना जाता है।
1901 - चन्देश्वर प्रसाद नारायण सिंह, भारत के राजनीतिज्ञ थे।
1916 -ललिता पवार, हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री
1928 - दुलारी - भारतीय सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री थीं।
1961 - पूनम ढिल्लों - बालीवुड अभिनेत्री
निधन
1859 - तात्या टोपे - वीर पुरुष और 'प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम' में भाग लेने वाले प्रमुख व्यक्ति।
1898 - दामोदर हरी चापेकर - भारत के क्रांतिकारी अमर शहीदों में से एक थे।
1916 - जी. सुब्रह्मण्यम अय्यर - भारत के जानेमाने पत्रकार तथा प्रमुख बुद्धिजीवी थे।
1955 - अलबर्ट आइंस्टाइन प्रसिद्ध वैज्ञानिक
1959 - बारीन्द्र कुमार घोष - भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी तथा पत्रकार थे।
1972 - पांडुरंग वामन काणे - महान् भारतीय संस्कृतज्ञ और विद्वान् पंडित।
1978 - आधुनिक नई दिल्ली का निर्माण करने वाले सोभा सिंह का निधन।
2003 - सुधाकर पाण्डेय - हिन्दी साहित्य की प्रमुख विधाओं के उत्कृष्ठ लेखक और सुधारक।
2021 - अनुपमा पंचीमांडा - भारत की पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी अंपायर थीं।
2021 - बची सिंह रावत - उत्तराखंड से भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज राजनीतिज्ञ थे।
महत्वपूर्ण अवसर
-फायर सर्विस सप्ताह।
-विश्व विरासत दिवस।














