जेईई-मेन में देश के 12 टॉपर स्टूडेंट्स में से 7 एलन से
कोटा, एनटीए द्वारा सोमवार को जेईई-मेन जनवरी,2026 सत्र का रिजल्ट घोषित कर दिया गया। एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के सीईओ नितिन कुकरेजा ने बताया कि जेईई मेन-2026 में देशभर में 12 स्टूडेंट्स को 100 पर्सेन्टाइल के साथ टॉपर घोषित किया गया है, जिसमें से 7 स्टूडेंट्स एलन क्लासरूम से हैं।
एलन कोटा के क्लासरूम छात्र कबीर छिल्लर ने 100 पर्सेन्टाइल के साथ 300 में से 300 अंक हासिल किए हैं। कबीर दो साल से एलन कोटा के रेगुलर क्लासरूम स्टूडेंट है। इसके साथ क्लासरूम कोर्स से अर्णव गौतम, शुभम कुमार, भावेश पात्रा, अनय जैन, निमय पुरोहित और चिरंजीब कर ने 100 पर्सेन्टाइल स्कोर प्राप्त किया है।
ऑल इंडिया टॉपर कबीर छिल्लर गुरूग्राम से हैं। उसके पिता मोहित छिल्लर स्वयं आईआईटीयन हैं। मां प्रियंका प्राइवेट टीचर हैं। उसे जेईई मेन जनवरी सेशन में 300 में से 300 स्कोर मिला है। उसने कहा कि सही दिशा में मेहनत करना सबसे जरूरी है। मैंने नियमित स्टडी शेड्यूल, लगातार रिवीजन और मॉक टेस्ट के माध्यम से तैयारी को मजबूत किया।















