मुंबई,  शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे की फोटो फाड़े जाने के आरोप पर जहां राज्य की राजनीति में विवाद छिड़ा हुआ है, वहीं उपमुख्यमंत्री एवं शिवसेना शिंदे गुट के अध्यक्ष एकनाथ शिंदे ने इस मामले पर सफाई दी। उन्होंने बताया कि बालासाहेब की फोटो नहीं बल्कि मणिशंकर अय्यर की फोटो तस्वीर फाड़ी गई थी। बालासाहेब हमारे भगवान हैं और कोई शिवसैनिक उनका अपमान नहीं कर सकता।

यह घटना तब हुई थी जब शिंदे की शिवसेना ने सोनिया गांधी की ऑटोबायोग्राफी के कुछ पन्ने फाड़कर किताब का विरोध किया था। उसके बाद ठाकरे गुट और कांग्रेस पार्टी ने शिंदे गुट की आलोचना करते हुए उन पर बालासाहेब की फोटो फाड़ने का आरोप लगाया था। शिंदे गुट की नेता शायना एनसी ने भी इस मामले में सफाई दी थी। शिंदे ने कहा कि यह बालासाहेब की मणिशंकर अय्यर को चप्पल से मारने की फोटो थी। मैंने खुद फोटो देखी है। जो फोटो फाड़ी गई, उसमें मणिशंकर अय्यर का मुंह फटा हुआ है। इससे बालासाहेब का अपमान नहीं हुआ है।

ठाकरे गुट पर निशाना साधते हुए शिंदे ने कहा कि लोगों ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया है। इसलिए झूठे आरोप लगाकर हमें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। फोटो पर पॉलिटिक्स करने के बजाय उन्हें किसानों की मदद करने पर फोकस करना चाहिए। उन्होंने यह भी तंज कसा कि 'यह पब्लिक है और सब जानती है।

बड़ी खबर