सांस्कृतिक कार्यक्रम देखकर लौट रहे युवक के सर में मारी गोली, गंभीर हालत में युवक रेफर
अररिया
जिले के फुलकाहा थाना क्षेत्र के मानिकपुर में शनिवार
सुबह एक युवक के सर में गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना सुबह करीब 4 बजे की बताई जाती है। युवक सांस्कृतिक कार्यक्रम
देखकर वापस घर लौट रहा था। घायल को पूर्णिया रेफर किया गया है, जहां एक
निजी अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है।
घायल युवक लक्ष्मीपुर वार्ड संख्या-14, अचरा पंचायत निवासी 34 वर्षीय मुन्ना यादव है।
घटना
फुलकाहा थाना क्षेत्र के मानिकपुर में डॉक्टर राजेंद्र यादव के गेट, वार्ड
संख्या-10 के समीप सैनिक सड़क के पास हुई।घटना की सूचना मिलते ही फुलकाहा
थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायल मुन्ना
यादव को तत्काल फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जहां
चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए
पूर्णिया रेफर कर दिया गया। पूर्णिया के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज
जारी है।
घटना को लेकर बताया जा रहा है कि यह घटना दो दोस्तों के
बीच आपसी झड़प के दौरान गोली चलने का परिणाम हो सकती है। हालांकि, पुलिस ने
अभी तक
घटना के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है।पुलिस ने घटनास्थल को बेरिकेडिंग
कर सुरक्षित कर दिया है और फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी टीम के पहुंचने का
इंतजार कर रही है। मौके से एक जिंदा कारतूस और एक खोखा भी बरामद किया गया
है।
परिजनों ने बताया कि उन्हें सुबह फोन पर मुन्ना यादव को गोली
लगने की सूचना मिली थी। परिवार के सदस्य जब घटनास्थल पर पहुंचे, तब तक
पुलिस घायल को अस्पताल ले जा चुकी थी। परिजनों का कहना है कि मुन्ना के होश
में आने के बाद ही घटना की पूरी जानकारी मिल पाएगी।
इस बीच रानीगंज
पुलिस इंस्पेक्टर सतीश कुमार के नेतृत्व में विभिन्न थाना की पुलिस आरोपित
की गिरफ्तारी को लेकर विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
घटना की जांच के लिए फारबिसगंज एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया है।















