रविदास महाराज की 650वीं जयंती समारोह को लेकर भाजपा की ओर से कार्यशाला आयोजित
अररिया संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के मौके
पर होने वाले कार्यक्रम की सफलता को लेकर रविवार को भारतीय जनता पार्टी की
ओर से पार्टी जिला कार्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों
का विधिवत शुरुआत श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को
पुष्प अर्पित दीप प्रज्वलित कर किया गया। साथ ही राष्ट्रगीत वंदे मातरम एवं
समापन राष्ट्रगान जन गण मन से हुआ।
कार्यशाला की अध्यक्षता
जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने की। इस अवसर पर कार्यक्रम की रूपरेखा,
संगठनात्मक तैयारियों एवं समाज के प्रत्येक वर्ग तक गुरु रविदास के समरसता,
समानता और मानवता के संदेश को पहुँचाने पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जयंती समारोह को भव्य, ऐतिहासिक एवं सफल बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम
मे पूर्व विधायक लक्ष्मीनारायण मेहता, पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष सुराणा,
जिला प्रभारी विजय शंकर चौधरी ऊर्फ खोखा बाबू, जिला महामंत्री कृष्णा कुमार
सेनानी एवं आकाश राज, अररिया विधानसभा प्रभारी रजत सिंह, सोशल मीडिया जिला
संयोजक नृपेन कुमार सिंह, जिला प्रवक्ता राजू कुमार साह जिला मंत्री
कनकलता झा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अश्वनी वर्मा, मृत्युंजय झा, अजय
नंन्दन ठाकुर, रमानंद साह, सत्यम कुमार, विष्णु देव राम, प्रेमलाल दास सहित
सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।













