पटना (RANCHI): बिहार विधानमंडल का बजट सत्र जारी है. इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार शाम पांच बजे मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है.


बैठक को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी

मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, यह बैठक शाम 5 बजे पटना के 4, देशरत्न मार्ग स्थित संवाद कक्ष में आयोजित की जाएगी. सरकार ने इस बैठक को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं.

'संवाद' कक्ष में सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश 

बैठक का समय अपराह्न 05:00 बजे निर्धारित किया गया है. हालांकि, यदि उस समय विधान मंडल की कार्यवाही चल रही होगी, तो कैबिनेट की बैठक सदन की बैठक के तुरंत बाद शुरू होगी. बैठक के सुचारू संचालन के लिए 'संवाद' कक्ष में सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दे दिए गए हैं.

बैठक में शामिल होंगे ये मंत्री

मंत्रिमंडल की बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री सहित सभी मंत्रिगण शामिल होंगे. इनके अलावा, राज्य के विकास आयुक्त, वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव और सरकार के सभी विभागों के सचिवों को भी उपस्थित रहने के लिए सूचित किया गया है. विभाग ने राजस्व पर्षद के अध्यक्ष और पुलिस उपाधीक्षक (सचिवालय) को भी इसकी प्रतिलिपि भेजी है ताकि प्रशासनिक समन्वय बना रहे.