कटिहार में एलपीजी गैस की आपूर्ति सामान्य, अफवाहों पर ध्यान न दें : डीएसओ
कटिहार में एलपीजी गैस की आपूर्ति सामान्य, अफवाहों पर ध्यान न दें : डीएसओ
कटिहार, मध्य पूर्व में चल रहे विवाद के कारण गैस आपूर्ति को
लेकर फैलाई जा रही अफवाहों पर ध्यान न दें। कटिहार में तीनों अनुमंडल
क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं और आपूर्ति
सामान्य रूप से की जा रही है।
जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुशील कुमार
ने बताया कि कटिहार जिलान्तर्गत 54 गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स के पास आज कुल
13862 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं। कल दिनांक 3 अप्रैल 2026 को
5890 बुकिंग के विरूद्ध 5270 गैस सिलेंडर की आपूर्ति उपभोक्ताओं को की गई
है।
जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे धैर्य रखें और
अनावश्यक रूप से गैस वितरकों के यहां भीड़ न लगाएं। अगर कोई समस्या आती है,
तो जिला स्तर पर जारी हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें: 06452-239025 या
239026.
जिला प्रशासन ने यह भी बताया है कि गैस आपूर्ति की गहन
निगरानी की जा रही है और कालाबाजारी, मुनाफाखोरी, अवैध रूप से एलपीजी गैस
सिलेंडरों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए 16 धावा दल का गठन किया गया है।















