भारत-नेपाल सीमा पर 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की कार्रवाई, शराब के साथ तीन गिरफ्तार
पूछताछ के दौरान तीनों व्यक्तियों ने अपनी पहचान जितेन्द्र शर्मा, अर्जुन कुमार मुखिया और कोमल कुमार शर्मा, निवासी ग्राम फतेहपुर, जिला सुपौल (बिहार) के रूप में बताई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से उमंगा ब्रांड की 145 बोतल एवं ब्रिक्स ब्रांड की 48 बोतल, कुल 193 बोतल नेपाली शराब प्रत्येक 300 मिलीलीटर अर्थात कुल 57.9 लीटर नेपाली शराब बरामद की गई। बरामद नेपाली शराब और गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों को आवश्यक विधिक औपचारिकताएम पूर्ण करने के उपरांत अग्रिम कार्रवाई के लिए थाना वीरपुर को सुपुर्द कर दिया गया।
भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हुई बरामदगी
इस संबंध में गौरव सिंह, कमांडेंट, 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, वीरपुर ने बताया कि सशस्त्र सीमा बल भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तस्करी एवं अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए निरंतर सतर्क एवं प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सीमा पर प्रभावी निगरानी एवं नियमित गश्त के माध्यम से इस प्रकार की अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा रहा है। उक्त कार्रवाई के दौरान सहायक उप निरीक्षक सामान्य शिव प्रसाद साकिया व अन्य कार्मिक भी शामिल रहे।















