सर्राफा बाजार में गिरावट जारी, सोना और चांदी की फीकी पड़ी चमक
नई
दिल्ली, घरेलू सर्राफा बाजार में आज जबरदस्त गिरावट का
रुख बना रहा। भाव में आई कमजोरी के कारण आज चेन्नई के अलावा देश के
ज्यादातर दूसरे सर्राफा बाजार में सोना 2,750 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर
3,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया। वहीं चेन्नई में सोने के भाव
में 2,100 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 2,290 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की
बड़ी गिरावट आई है। चांदी भी आज के कारोबार में 10 हजार रुपये प्रति
किलोग्राम तक लुढ़क गई।
सोने की कीमत में आई कमजोरी के कारण देश के
ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना 1,41,320 रुपये प्रति 10 ग्राम
से लेकर 1,43,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार करता रहा। इसी
तरह 22 कैरेट सोना आज 1,29,540 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,31,390
रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिका। चांदी के भाव में भी गिरावट होने के
कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 2,34,900 रुपये प्रति
किलोग्राम के स्तर पर बिकी।
दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 1,41,470
रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की
कीमत 1,29,690 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक
राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,41,320 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22
कैरेट सोना 1,29,540 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह
अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,41,370 रुपये प्रति 10 ग्राम
और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,29,590 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।
इन
प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,43,340 रुपये प्रति
10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,31,390 रुपये प्रति 10 ग्राम की
कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,41,320 रुपये
प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,29,540 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर
कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,41,370 रुपये प्रति
10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,29,590 रुपये प्रति 10
ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,41,470
रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,29,690 रुपये प्रति 10 ग्राम के
स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,41,370 रुपये प्रति
10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,29,590 रुपये प्रति 10 ग्राम
के स्तर पर बिक रहा है। लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज
1,41,470 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,29,690 रुपये
प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
देश के अन्य राज्यों की तरह
कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में
गिरावट दर्ज की गई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद
और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,41,320 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर
कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22
कैरेट सोना 1,29,540 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।















