रांची (RANCHI): देश में त्योहारी सीजन की शुरुआत होने के ऐन पहले देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी करने का ऐलान कर दिया है। हालांकि कीमत में की गई ये बढ़ोतरी सिर्फ 19 किलोग्राम वजन वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में कटौती कर दी है। 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी गैस सिलेंडर (रसोई गैस) कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।


दिल्ली में सबसे कम 62.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई

कीमत में की गई बढ़ोतरी के बाद गुरूवार से देश के अलग-अलग राज्यों में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर 62.50 रुपये से लेकर 75 रुपये तक महंगा हो गया है। कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में सबसे अधिक 71.50 रुपये की बढ़ोतरी पटना में की गई है, जबकि दिल्ली में सबसे कम 62.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

रेस्टोरेंट, ढाबा या कैटरिंग सर्विस हो सकते हैं महंगे

गैस सिलेंडर के महंगा होने से रेस्टोरेंट, ढाबा या कैटरिंग सर्विस चलाने वाले कमर्शियल श्रेणी के उपभोक्ताओं पर मंहगाई का बोझ बढ़ जाएगा, जिसके वजह से उनके द्वारा उपभोक्ताओं को दी जाने वाली सर्विस भी महंगी हो सकती है। एलपीजी गैस की कीमत में यह बढ़ोतरी सिर्फ कमर्शियल श्रेणी वाले सिलेंडर में ही की गई है। घरेलू उपयोग में आने वाले 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर (रसोई गैस) के भाव में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

देश के किस राज्य में कीतना महंगा हुआ 
कमर्शियल एलपीजी गैस, जानिए

ऑयल मार्केटिंग कंपनी की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार कीमत में की गई कटौती के बाद दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर 62.50 रुपये महंगा होकर 2,747.50 रुपये की जगह 2,810 रुपये के भाव पर मिलने लगा है। इसी तरह मुंबई में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर 63.54 रुपये महंगा होकर 2,764.54 रुपये के भाव पर मिल रहा है। कोलकाता में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 70 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। कोलकाता में आज से 19 किलोग्राम वाला एलपीजी गैस सिलेंडर 2,954 रुपये के भाव पर मिल रहा है। इसके अलावा चेन्नई में कमर्शियल गैस सिलेंडर 66.50 रुपये महंगा होकर 2,983 रुपये के स्तर पर आ गया है। बिहार की राजधानी पटना में 19 किलोग्राम का कमर्शियल गैस सिलेंडर 71.50 रुपये महंगा हो गया है। वहां अब ये सिलेंडर 3,029 रुपये की जगह 3,100.50 रुपये के भाव पर मिल रहा है। इसी तरह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कमर्शियल गैस सिलेंडर 62.50 रुपये महंगा होकर 2,932.50 रुपये के स्तर पर आ गया है। अहमदाबाद में 19 किलो वाला गैस सिलेंडर महंगा होकर 2,831.50 रुपये का हो गया है। इसी तरह लेह में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 3,385.50 रुपये से बढ़ कर 3,450 हो गई है। कन्याकुमारी में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ कर 3,046 रुपये हो गई है, जबकि अरुणाचल प्रदेश के तवांग में कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा होकर 3,073.50 रुपये का मिल रहा है।