ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार, गिफ्ट निफ्टी पर बना दबाव
नई दिल्ली, ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान कमजोरी के साथ बंद हुए थे। वहीं, डाउ जोन्स फ्यूचर्स आज सुबह मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान चौतरफा लिवाली का माहौल रहा, जहां सभी प्रमुख सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए। एशियाई बाजार में भी आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है, जिसमें ज्यादातर प्रमुख सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में काम कर रहे हैं। हालांकि, भारतीय बाजार के लिए शुरुआती संकेत देने वाला गिफ्ट निफ्टी आज सुबह दबाव में नजर आ रहा है।
अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान वॉल स्ट्रीट पर बिकवाली का दबाव रहा। मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेन्सेन हुआंग के पद छोड़ने के बाद एनवीडिया के शेयरों में आई गिरावट एनर्जी शेयरों की बढ़त पर भारी पड़ी। एनवीडिया के शेयर दिन के निचले स्तर से कुछ संभले, लेकिन फिर भी 4.3 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुए। इस दबाव के कारण गुरुवार को डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 189.40 अंक यानी 0.36 प्रतिशत गिर कर 52,297.09 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
इसी तरह एसएंडपी 500 इंडेक्स ने भी 26.98 अंक यानी 0.35 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 7,592.40 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। वहीं, नैस्डैक कंपोजिट इंडेक्स 100.10 अंक यानी 0.39 प्रतिशत टूट कर 25,366.09 अंक के स्तर पर आ गया। हालांकि, आज सुबह डाउ जोन्स फ्यूचर्स फिलहाल 153.12 अंक यानी 0.29 प्रतिशत की तेजी के साथ 52,450.21 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान खरीदारी का जोर बना रहा। जर्मनी का डीएएक्स इंडेक्स 109.11 अंक यानी 0.41 प्रतिशत की तेजी के साथ 26,771.88 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह फ्रांस के सीएसी इंडेक्स ने भी 28.49 अंक यानी 0.34 प्रतिशत की बढ़त दर्ज करते हुए 8,361.36 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके साथ ही ब्रिटेन के एफटीएसई इंडेक्स में भी मजबूती का रुख रहा और यह सूचकांक 27.62 अंक यानी 0.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 10,863.09 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
ग्लोबल मार्केट के इन मिले-जुले संकेतों के बीच एशियाई बाजार में भी आज मिला-जुला रुख बना हुआ नजर आ रहा है। एशिया के नौ प्रमुख बाजार में से सात के सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में काम कर रहे हैं। वहीं, दो सूचकांक दबाव के कारण लाल निशान में बने हुए हैं। भारतीय बाजार के लिए शुरुआती संकेत देने वाला गिफ्ट निफ्टी आज सुबह 96 अंक यानी 0.38 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 25,205 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जो घरेलू बाजार के लिए कमजोर शुरुआत के संकेत हैं। इसी तरह हॉन्गकॉन्ग के शेयर बाजार में आज सुस्ती का रुख हावी है। पिछले सत्र के कारोबार के मुकाबले हैंगसेंग इंडेक्स फिलहाल 230.55 अंक यानी 0.96 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,778 अंक के स्तर पर फिसल गया है।
ताइवान स्टॉक एक्सचेंज पर आज जबरदस्त तेजी देखी जा रही है, जहां ताइवान वेटेड इंडेक्स 945.35 अंक यानी 2.19 प्रतिशत उछल कर 44,037.22 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। जापान का निक्केई 225 इंडेक्स भी 767.64 अंक यानी 1.26 प्रतिशत की तेजी के साथ 61,587 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा इंडोनेशिया के बाजार में भी मजबूती का माहौल है, जहां जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 49.30 अंक यानी 0.94 प्रतिशत की बढ़त के साथ 5,300.20 अंक के स्तर पर बना हुआ है।
दक्षिण कोरिया के कोस्पी इंडेक्स में भी आज सुधार दिख रहा है। फिलहाल यह सूचकांक 13.50 अंक यानी 0.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 5,356.23 अंक के स्तर पर आ गया है। इसी तरह सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 10.47 अंक यानी 0.20 प्रतिशत की मजबूती के साथ 5,246.33 अंक के स्तर पर काम कर रहा है। चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स भी 7.36 अंक यानी 0.20 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,663.19 अंक के स्तर पर बना हुआ है। इसके साथ ही थाईलैंड के सेट कंपोजिट इंडेक्स में भी 2.82 अंक यानी 0.19 प्रतिशत की मामूली बढ़त दर्ज की गई है। फिलहाल यह सूचकांक 1,501.88 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।















