ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख
नई
दिल्ली, अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर शांति वार्ता
शुरू होने की उम्मीद और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में आई
मामूली गिरावट के कारण ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं।
अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुए थे। हालांकि डाउ
जॉन्स फ्यूचर्स आज गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय
बाजार में पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार होता रहा। वहीं एशियाई
बाजार में आज तेजी का रुख बना हुआ है।
अमेरिकी बाजार में पिछले
सत्र के दौरान लगातार खरीदारी का माहौल बना रहा। एस एंड पी 500 इंडेक्स
0.29 प्रतिशत की मजबूती के साथ 7,230.12 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। इसी
तरह नैस्डेक ने 222.13 अंक यानी 0.89 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,114.44 अंक
के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया था। हालांकि डाउ जॉन्स
फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.11 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 49,443.64 अंक के स्तर
पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।
यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के
दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 0.14 प्रतिशत की
गिरावट के साथ 10,363.93 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके विपरीत सीएसी
इंडेक्स ने 0.53 प्रतिशत की तेजी के साथ 8,114.84 अंक के स्तर पर पिछले
सत्र के कारोबार का अंत किया। इसी तरह डीएएक्स इंडेक्स 337.82 अंक यानी
1.39 प्रतिशत उछल कर 24,292.38 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
एशियाई
बाजार में आज हर ओर खरीदारी का माहौल बना हुआ नजर आ रहा है। एशिया के नौ
बाजार में से आठ के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे
हैं। वहीं थाईलैंड स्टॉक एक्सचेंज में छुट्टी होने की वजह से सेट कंपोजिट
इंडेक्स में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। गिफ्ट निफ्टी 0.29 प्रतिशत की
मजबूती के साथ 24,216.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह
निक्केई इंडेक्स 228.20 अंक यानी 0.38 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,513.12
अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।
ताइवान वेटेड इंडेक्स ने आज जोरदार
छलांग लगाई है। फिलहाल यह सूचकांक 1,749.80 अंक यानी 4.50 प्रतिशत की उछाल
के साथ 40,676.43 अंक के स्तर पर आ गया है। इसी तरह कोस्पी इंडेक्स ने भी
आज चार प्रतिशत से अधिक की तेजी दिखाई है। फिलहाल यह सूचकांक 284.19 अंक
यानी 4.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 6,883.06 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।
इसके
अलावा हैंग सेंग इंडेक्स 429.47 अंक यानी 1.67 प्रतिशत की मजबूती के साथ
26,206 अंक के स्तर पर, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.67 प्रतिशत की तेजी के
साथ 7,003.76 अंक के स्तर पर, स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.66 प्रतिशत की
बढ़त के साथ 4,945.21 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.11
प्रतिशत उछल कर 4,112.16 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।















