नवरात्रि के तीसरे दिन सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं
रांची (RANCHI): अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत में आई गिरावट का असर आज घरेलू सर्राफा बाजार में भी नजर आ रहा है। नवरात्रि के तीसरे दिन भारतीय सर्राफा बाजार में मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में कमजोरी का रुख बना हुआ है। हालांकि चांदी के भाव में मंगलवार को कोई बदलाव नहीं हुआ है। भाव में हुए बदलाव के बाद सोना आज 1,600 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,750 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है।
1,37,190 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,37,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा सोना
कीमत में आई गिरावट के बाद देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना मंगलवार को 1,49,670 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,49,810 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना मंगलवार को 1,37,190 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,37,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में बदलाव नहीं होने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को भी 2,39,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।
आर्थिक राजधानी मुंबई में सोने का भाव
दिल्ली में मंगलवार को 24 कैरेट सोना 1,49,810 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,37,340 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,49,670 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,37,190 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,49,710 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,37,240 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,49,670 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,37,190 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,49,670 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,37,190 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,49,710 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,37,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी सोने के भाव में कमजोरी का रुख बना हुआ है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,49,670 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोना 1,37,190 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।















