अमेरिकी शुल्क में बदलाव के असर पर टिप्पणी करना अभी जल्दबाजी होगी: वित्त मंत्री
नई
दिल्ली, केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की निर्मला
सीतारमण ने सोमवार को कहा कि अमेरिकी शुल्क में किए गए बदलावों के प्रभाव
पर बात करना अभी जल्दबाजी होगी। उन्होंने कहा कि वाणिज्य मंत्रालय इस
स्थिति की समीक्षा कर रहा है।
नई दिल्ली में प्रेस को
संबोधित करते हुए सीतारमण ने अमेरिकी टैरिफ पर कहा कि भारत का व्यापार
समझौतों के प्रति स्पष्ट रुख है। वह ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, संयुक्त अरब
अमीरात (यूएई), कतर, ओमान, यूरोपीय संघ और ब्रिटेन के साथ समझौते कर चुका
है। उन्होंने कहा कि देशों के साथ व्यापार समझौते करने का हमारा प्रयास
जारी रहेगा। सीतारमण ने साथ ही कहा कि भारत चाहता है कि उसकी अर्थव्यवस्था
को वैश्विक स्तर पर व्यापार करने और वैश्विक बाजारों तक पहुंच बनाने का लाभ
मिले।
इससे पहले केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों
की मंत्री निर्मला सीतारमण ने नई दिल्ली में केंदीय बजट के बाद होने वाली
आम बैठक में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और रिजर्व बैंक के
गवर्नर संजय मल्होत्रा के साथ आरबीआई के केंद्रीय निदेशक मंडल को संबोधित
किया।














