सोने की कीमत में सांकेतिक गिरावट, चांदी भी फिसली
नई
दिल्ली, घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार
में सोना और चांदी के भाव में सांकेतिक गिरावट का रुख नजर आ रहा है। कीमत
में आई गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना
आज 1,59,270 रुपये से लेकर 1,59,420 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर
कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,45,990 रुपये से लेकर
1,46,140 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी की कीमत में भी
कमजोरी आने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 2,74,900
रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।
दिल्ली में आज 24
कैरेट सोना 1,59,420 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22
कैरेट सोने की कीमत 1,46,140 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,59,270 रुपये प्रति 10
ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,45,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा
है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,59,320 रुपये
प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,46,040 रुपये प्रति 10 ग्राम
दर्ज की गई है।
इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना
आज 1,59,270 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,45,990
रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। वहीं कोलकाता में 24 कैरेट
सोना 1,59,270 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,45,990 रुपये प्रति
10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत
1,59,320 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,46,040
रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
लखनऊ के सर्राफा
बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,59,420 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और
22 कैरेट सोना 1,46,140 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना
में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,59,320 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है,
जबकि 22 कैरेट सोना 1,46,040 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,59,420 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना
1,46,140 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
देश के अन्य
राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज
सोने के भाव में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। इन तीनों राज्यों की
राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,59,270
रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों
शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,45,990 रुपये प्रति 10 ग्राम
के स्तर पर बिक रहा है।














