पुलिस और गौ-तस्करों के बीच मुठभेड़, एक घायल गिरफ्तार, दो फरार
जौनपुर
,यूपी के जौनपुर में खुटहन थाना क्षेत्र में रविवार
देर रात पुलिस और गौ-तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की
जवाबी कार्रवाई में एक आरोपित घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर अस्पताल में
भर्ती कराया गया है, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो
गए।घटना रात करीब 12 बजे रसूलपुर गांव स्थित रामआधार इंटर कॉलेज के पास
जंगल क्षेत्र में हुई।
इस संबंध में सोमवार को जानकारी देते हुए
क्षेत्राधिकारी शाहगंज गिरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि खुटहन पुलिस टीम
चौराहे पर सघन चेकिंग कर रही थी, तभी वायरलेस सेट और फोन के जरिए सूचना
मिली कि कुछ गौ-तस्कर जंगल में मौजूद हैं और छुट्टा गौवंशी पशुओं को पकड़कर
वध के लिए ले जाने की फिराक में हैं।सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष खुटहन
पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सेवई नाला के पास घेराबंदी की।
पुलिस
को देखते ही बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस
ने उन्हें आत्मसमर्पण की चेतावनी दी, लेकिन बदमाशों ने दोबारा गोली चलाई,
जिसमें एक गोली थानाध्यक्ष के पास से निकल गई।आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी
फायरिंग की, जिसमें हसनैन (34) निवासी खुटहन के पैर में गोली लग गई।
उसे
गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। मौके से एक देशी तमंचा,
कारतूस, चाकू, रस्सी और एक बाइक बरामद हुई है।फरार आरोपितों की पहचान इकबाल
और आशिक के रूप में हुई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दबिश
दी जा रही है। मामले में शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की
कार्रवाई की जा रही है।