हावड़ा में अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई, तीन देशी पिस्तौल समेत दो गिरफ्तार
हावड़ा, हावड़ा सिटी पुलिस की डिटेक्टिव डिपार्टमेंट ने अवैध
हथियारों के खिलाफ अभियान के दौरान दो आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे
से तीन देशी निर्मित सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौल, चार मैगजीन और 18 राउंड जिंदा
कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, बुधवार को गोलाबाड़ी थाना
क्षेत्र के पंजाब लाइन स्थित बस स्टैंड के पास अभियान चलाया गया। इस दौरान
एमडी अहसान यूसुफ (38) और अबुल हसन उर्फ नाटा (45) को गिरफ्तार किया गया।
दोनों आरोपितों के खिलाफ गोलाबाड़ी थाने में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस
ने बताया कि बरामद तीनों पिस्तौल लोहे से निर्मित देशी सेमी-ऑटोमैटिक
हथियार हैं, जिनकी लंबाई करीब 20 सेंटीमीटर है। इसके अलावा चार मैगजीन और
18 राउंड जिंदा कारतूस बरामद किए गए। कारतूसों के परकशन कैप पर ‘केएफ 7.65’
अंकित है।















