भतीजा और बेटे की हत्या की आरोपित महिला गिरफ्तार
दुमका, दो बच्चों के साथ दो दिनों से लापता महिला के मामले दुमका पुलिस उदभेदन करने में सफल हुई। बीते गुरुवार को बच्चों का शव गोड्डा जिला के पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र में कुआं से पुलिस बरामद की थी। बच्चों का शव पुलिस गुमशुदा महिला के निशानदेही पर बरामद की थी। शुक्रवार को मामले का उदभेदन करते हुए एसपी पीताम्बर सिंह खेरवार बताया कि बच्चों की हत्या उसकी मां राखी देवी ने ही की थी। पुलिस बच्चों का शव बरामद करते हुए आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी ने बताया कि महिला खौफनाक कदम कथित तौर पर पति के अवैध सम्बन्ध की आशंका पर उठाया। इसी बात को लेकर वह तनाव में रहती थी और आवेश में आकर उसने घटना को अंजाम दिया। महिला पर अपने ही मासूम बेटे और जेठानी के बेटे की हत्या की घटना को अंजाम दिया।
पुलिस ने आरोपित महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। मोबाइल लोकेशन के आधार पर राखी की मौजूदगी गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र स्थित उसके मायके सलगा टांड में सामने आई। इसके बाद विक्रम और परिजन वहां पहुंचे, लेकिन राखी और दोनों बच्चों का कोई पता नहीं चला। बीते 22 अक्टूबर को राखी सलगा टांड गांव में घूमती नजर आई। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। शुरुआती पूछताछ में वह कथित तौर पर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करती रही।
कभी अर्धविक्षिप्त होने जैसी बातें करती तो कभी अंधविश्वास से जुड़ी बातें बताती। हालांकि, पुलिस की पूछताछ आगे बढ़ने के साथ मामले की परतें खुलने लगीं। पुलिस के अनुसार आरोपित महिला की निशानदेही पर सलगा टांड गांव के जंगल में स्थित एक कुएं से दोनों बच्चों के शव बरामद किए गए। गुरुवार की शाम कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने दोनों के शव कुएं से बाहर निकाले। मौजूदा घटना के बाद परिजन उस मामले को लेकर भी संदेह जता रहे हैं और उसकी जांच की मांग कर रहे हैं। पुलिस मामले को पारिवारिक विवाद से जोड़कर देख रही है, जबकि परिजन इसे अंधविश्वास से भी जोड़कर देख रहे हैं।















