बेलदा में नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, वृद्ध के खिलाफ कार्रवाई की मांग
पश्चिम
मेदिनीपुर, जिले के बेलदा थाना क्षेत्र में एक
नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप गांव के ही एक वृद्ध व्यक्ति
पर लगा है। घटना के बाद नाबालिग के परिवार ने प्रशासन से शिकायत कर आरोपित
के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार
दोपहर नाबालिग घर में खाना बनाने के लिए लकड़ी चुनने घर के पास स्थित जंगल
में गई थी। आरोप है कि वहां गांव का एक वृद्ध लकड़ी चुन रहा था। इसी दौरान
उसने पीछे से नाबालिग को पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास
किया। नाबालिग केशोर मचाने आरोपित वहां से भाग गया। इसके बाद वह घर पहुंची
और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। परिवार के सदस्यों ने मामले को
लेकर प्रशासन से शिकायत की और आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
गुरुवार
रात भारत जाकात माझी परगना महल के सदस्यों ने भी घटना की निंदा की है।
उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपित के खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी
कार्रवाई की मांग की है।
घटना के बाद इलाके में चिंता का माहौल है।















