जम्मू, जम्मू के रूप नगर में देर रात जन्म दिन की पार्टी पर दोस्तों के बीच हुई झड़प में एक कि मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार वीरवार शुक्रवार की रात को जीएमसी जम्मू पुलिस चौकी ने जानीपुर थाने को सूचना दी कि पवन नायर उर्फ समीर नाम के एक व्यक्ति को उसके दोस्त जॉन सोट्रा, गौरव सिंह और सुगंध भट्टी घायल हालत में जीएमसी जम्मू लाए हैं जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही जानीपुर थाने की पुलिस टीम तुरंत जीएमसी जम्मू पहुँची और मामले की जाँच-पड़ताल की।

शुरुआती जाँच से पता चला कि 17.09.2026 की रात को नीरज उर्फ अंशु लोअर रूप नगर के पास सड़क किनारे अपना जन्मदिन मना रहा था, जहाँ उसके दोस्त जॉन सोट्रा, गौरव सिंह, सुगंध भट्टी और पवन नायर उर्फ समीर मौजूद थे। नीरज के साथ उसका भाई रिशु भी था। केक काटते समय मृतक पवन नायर उर्फ समीर ने नीरज के चेहरे पर केक लगा दिया जिससे दोनों के बीच बहस हो गई। जब जॉन, गौरव और सुगंध ने उन्हें शांत करने की कोशिश की तो नीरज गुस्से में आ गया और उसने अपने पास रखी खोखरी (एक प्रकार का चाकू) निकालकर पवन नायर उर्फ समीर की गर्दन पर हमला कर दिया जिससे उसे गंभीर चोट आई। घायल को उसके दोस्त तुरंत जीएमसी जम्मू ले गए जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया।

घटना का संज्ञान लेते हुए जानीपुर थाने में बीएन एस की धारा 103(1) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है और जाँच शुरू कर दी गई। त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों - नीरज उर्फ अंशु और उसके भाई रिशु को पकड़ लिया गया है और वे अभी जानीपुर थाने में पुलिस हिरासत में हैं।

अपराध में इस्तेमाल हथियार 'खोखरी' को बरामद किया जा रहा है। आगे की जाँच जारी है।

झारखंड की ताज़ा खबरें