पुलिस मुठभेड़ में प्रेमिका की मां की हत्या करने वाला सिरफिरा गिरफ्तार
नोएडा, थाना फेस- 1 पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे एक बदमाश को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उसके पैर में लगी है। इसके पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त छुरा, देशी तमंचा, कारतूस, चोरी की स्कूटी बरामद किया है। इसके खिलाफ पूर्व में तीन मुकदमे दर्ज हैं।
अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) मनीषा सिंह ने साेमवार काे बताया कि हरौला गांव में रहने वाले सुरेंद्र शर्मा, उनकी पत्नी संजू देवी तथा उनकी दो पुत्रियों के ऊपर 24 मई की देर रात को हरनाम सिंह पुत्र माखनलाल निवासी जनपद बरेली ने जान से मारने की नीयत से छुरा से ताबड़तोड़ हमला किया।
उन्होंने बताया कि सोमवार की रात को पुलिस को पता चला कि आरोपित सेक्टर 14 के गंदे नाले के पास से स्कूटी पर सवार होकर जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू की। कुछ देर बाद स्कूटी पर सवार होकर आरोपित आता हुआ दिखाई दिया।















