एफआईआर दर्ज होने से भाजपा कार्यकर्ताओं में गहराया असंतोष
खूनी हाइवे को लेकर कलेक्ट्रेट में धरना देकर की थी नारेबाजी
प्रशासन के निर्देश पर भाजपा नेता समेत दर्जनों पर रिपोर्ट दर्ज
हमीरपुर, उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के कलेक्ट्रेट में डीएम आफिस के बाहर खूनी हाइवे को लेकर धरना देकर नारेबाजी करने के मामले में एफआईआर दर्ज होने से यहां सोमवार को भाजपा से जुड़े लोगों में असंतोष गहरा गया है। एफआईआर में भाजपा के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल है जिनमें अब पदाधिकारियों ने पार्टी से इस्तीफा देने का एलान भी कर दिया है।
बता दे कि कानपुर-सागर नेशनल हाइवे में आए दिन लगातार हो रहे खूनी हादसे से अब लोग आन्दोलन पर उतर आए है। पिछले दिनों बड़ी संख्या में भाजपा, सपा, व अन्य राजनैतिक दलों से जुड़े लोगों ने कलेक्ट्रेट आकर डीएम के आफिस के सामने नारेबाजी की थी।
मुकदमे में समाजसेवी रवीन्द्र भारतवंशी, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष आकाश त्रिपाठी, बउवा ठाकुर, नीशू गुप्ता, बुन्देलखंड रक्तदान समिति के प्रमुख अशोक गुरु, भाजपा नेता शिवेन्द्र सिंह, ब्राम्हण एकता परिषद की महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष दीपा तिवारी, वंदना तिवारी, सपा नेता युगांग मिश्रा, कांग्रेस नेता उज्ज्वल पाठक,















