अल्फा पर बोले-अनिल कपूर
यशराज
फिल्म्स की बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म 'अल्फा' को लेकर अभिनेता अनिल कपूर
ने अपनी उत्सुकता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म पारंपरिक सोच को
चुनौती देती है और एक्शन शैली में दो महिला किरदारों को केंद्र में रखकर नई
शुरुआत करती है। अनिल के मुताबिक, आज के दर्शक किसी किरदार के महिला या
पुरुष होने से ज्यादा उसकी दमदार मौजूदगी और व्यक्तित्व से जुड़ते हैं।
उन्होंने कहा, "'अल्फा' होना कभी जेंडर का विषय नहीं रहा, बल्कि साहस, दृढ़
विश्वास और नेतृत्व की क्षमता का प्रतीक है।"
फिल्म में अनिल कपूर
का किरदार फिलहाल पूरी तरह गोपनीय रखा गया है। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक
सिनेमा में 'हीरो' और 'हीरोइन' जैसी परिभाषाएं हावी रहीं, लेकिन अब कहानी
कहने का तरीका बदल चुका है। अनिल का मानना है कि दर्शक अब केवल मजबूत
किरदार और प्रभावशाली कहानियां देखना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि एक
पिता के रूप में उन्हें गर्व है कि उनकी बेटियां भी ऐसी फिल्मों का समर्थन
करती हैं, जो महिलाओं के लिए नई संभावनाएं खोलती हैं और रूढ़ियों को तोड़ती
हैं।
आदित्य चोपड़ा के निर्माण और शिव रवैल के निर्देशन में बनी
'अल्फा' में आलिया भट्ट और शर्वरी मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि बॉबी देओल
खलनायक के किरदार में नजर आएंगे। अनिल कपूर का मानना है कि यह फिल्म भारतीय
एक्शन सिनेमा में एक नए दौर की शुरुआत कर सकती है। बहुप्रतीक्षित फिल्म 3
जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।















