ब्रह्मास्त्र 2 को लेकर मेकर्स का बड़ा फैसला
रणबीर
कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र: पहला भाग- शिवा' के सीक्वल का
इंतजार कर रहे फैंस के लिए राहत भरी खबर है। निर्माता नमित मल्होत्रा ने
पुष्टि की है कि 'ब्रह्मास्त्र 2' पर काम जल्द शुरू किया जाएगा। इससे पहले
निर्देशक अयान मुखर्जी भी इसके अगले भाग को लेकर संकेत दे चुके हैं।
रिपोर्ट
के अनुसार, नमित मल्होत्रा ने सिनेमाकॉन 2026 के दौरान यह जानकारी दी। वह
यहां अपनी आगामी फिल्म रामायण के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे, जिसमें रणबीर
कपूर भगवान श्रीराम के किरदार में नजर आएंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि
'रामायण' का काम पूरा होते ही उनका पूरा फोकस 'ब्रह्मास्त्र 2' पर होगा और
एस्ट्रावर्स यूनिवर्स को आगे बढ़ाया जाएगा।
गौरतलब है कि
'ब्रह्मास्त्र' 2022 में रिलीज हुई थी, जिसे बनने में करीब चार साल का समय
लगा था। लगभग 400 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म का निर्माण धर्मा
प्रोडक्शंस के साथ मिलकर किया गया था। फिल्म में अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और
नागार्जुन भी अहम भूमिकाओं में थे, जबकि शाहरुख खान ने कैमियो किया था। अब
इसके दूसरे भाग को लेकर दर्शकों में फिर से उत्साह बढ़ गया है।-















