हर्षवर्धन राणे और संजीदा शेख की तस्वीरों ने रिश्तों को लेकर चर्चाओं को किया तेज
अभिनेता
हर्षवर्धन राणे एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं।
सोशल मीडिया पर सामने आई कुछ तस्वीरों के बाद उनके और अभिनेत्री संजीदा शेख
के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, दोनों कलाकारों ने अब
तक इस विषय पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन इंटरनेट पर साझा
की गई तस्वीरों ने प्रशंसकों के बीच नई अटकलों को जन्म दे दिया है।
दरअसल,
हर्षवर्धन और संजीदा ने हाल ही में अपने-अपने सोशल मीडिया खातों पर कुछ
तस्वीरें शेयर की थीं। ये तस्वीरें पुणे स्थित विंड्स ओवर वॉटर के एक केबिन
की बताई जा रही हैं। सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने दोनों तस्वीरों के
बैकग्राउंड में कई समानताएं देखीं, जिसके बाद यह दावा किया जाने लगा कि
दोनों एक ही स्थान पर मौजूद थे। इसी आधार पर उनके रिश्ते को लेकर चर्चाओं
का दौर शुरू हो गया है।
हर्षवर्धन और संजीदा पहले भी कई परियोजनाओं
में साथ काम कर चुके हैं। दोनों ज़ी5 की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'तैश' और फिल्म
'कुन फाया कुन' में नजर आए थे। वहीं, संजीदा शेख की निजी जिंदगी भी पहले
चर्चा में रह चुकी है। उन्होंने वर्ष 2012 में अभिनेता आमिर अली से विवाह
किया था। दोनों की एक बेटी आयरा है, जिसका जन्म सेरोगेसी के माध्यम से हुआ
था। बाद में दोनों ने वर्ष 2022 में अलग होने का फैसला किया था। फिलहाल
हर्षवर्धन और संजीदा की डेटिंग की खबरों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।





-1785928421004.webp)








