नागबंधम में ऋषभ साहनी बनेंगे अब्दाली, पहला पोस्टर आया सामने
निर्देशक अभिषेक नामा की मोस्ट अवेटेड माइथोलॉजिकल एक्शन ड्रामा 'नागबंधम' इस समर ग्रैंड पैन-इंडिया रिलीज़ के लिए तैयार है। फिल्म में वीरत कर्णा लीड रोल में नजर आएंगे। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर 15 तारीख को फिल्म का टीज़र रिलीज किया जाएगा। टीज़र से पहले मेकर्स ने कहानी के एक अहम किरदार का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।
फाइटर से पहचान बना चुके अभिनेता ऋषभ साहनी इस फिल्म में कुख्यात अफगान शासक अहमद शाह अब्दाली के किरदार में दिखाई देंगे। कहानी 1750 के दौर की पृष्ठभूमि पर आधारित है और भारत पर अब्दाली के हमलों, मंदिरों की लूट और उसकी क्रूर महत्वाकांक्षा को दर्शाती है।
फिल्म में अब्दाली को एक निर्दयी और महत्वाकांक्षी शासक के रूप में दिखाया गया है, जो हिमालय में छिपे रहस्यमयी नाग बंधम को पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। निर्देशक अभिषेक नामा ने ऋषभ साहनी की परफॉर्मेंस की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने इस जटिल किरदार में जान डाल दी है।















