क्राइम पेट्रोल को लेकर फैली अफवाह पर विराम
अभिनेता
अजय देवगन के लोकप्रिय क्राइम शो 'क्राइम पेट्रोल' से जुड़ने की खबर के
बाद यह चर्चा तेज हो गई थी कि वह शो में अनूप सोनी की जगह लेने वाले हैं।
हालांकि, अब सामने आई जानकारी के अनुसार यह दावा सही नहीं है। रिपोर्ट्स के
मुताबिक, अजय देवगन शो में नियमित होस्ट के रूप में नहीं, बल्कि विशेष
होस्ट के तौर पर नजर आएंगे और केवल कुछ चुनिंदा एपिसोड्स का हिस्सा बनेंगे।
सूत्रों
के अनुसार, शो के निर्माताओं ने अजय देवगन को इसलिए चुना क्योंकि वह देशभर
के दर्शकों के बीच एक विश्वसनीय और लोकप्रिय चेहरा हैं। अभिनेता को भी यह
विचार पसंद आया, जिसके बाद उन्होंने अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकालकर
शो से जुड़ने की सहमति दी। अजय की मौजूदगी से नए सीजन को और अधिक आकर्षक
बनाने की उम्मीद की जा रही है।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि शो
के लिए एक मुख्य होस्ट की नियुक्ति की गई है, जो अधिकांश एपिसोड्स को होस्ट
करेगा। हालांकि, निर्माताओं ने फिलहाल उस चेहरे का खुलासा नहीं किया है।
वहीं अजय देवगन ने शो का हिस्सा बनने पर खुशी जताते हुए कहा कि वह दर्शकों
को अपराधों के प्रति जागरूक करने और सतर्क रहने का संदेश देने का प्रयास
करेंगे। 'क्राइम पेट्रोल' का नया सीजन 31 अगस्त से सोनी टीवी और सोनी लिव
पर प्रसारित होगा।















