अटकलों पर विराम, विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने किया शादी का किया
अटकलों पर विराम, विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने किया शादी का किया
लंबे
समय से चल रही अटकलों और प्रशंसकों के इंतजार पर आखिरकार विराम लग गया है।
साउथ भारतीय सिनेमा के चर्चित सितारे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने
आधिकारिक तौर पर अपनी शादी की घोषणा कर दी है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए
एक भावुक नोट के जरिए दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक करते हुए फैंस को
बड़ी खुशखबरी दी।
इस जोड़ी ने अपनी शादी को एक खास नाम भी दिया है,
'द वेडिंग ऑफ विरोश'। दरअसल, 'विरोश' नाम उनके प्रशंसकों द्वारा विजय और
रश्मिका के नामों को जोड़कर बनाया गया है। खास बात यह है कि इस नाम को
अपनाकर दोनों सितारों ने अपने फैंस को एक अनोखा तोहफा दिया है और इस खास
मौके को पूरी तरह उन्हें समर्पित किया है।
अपने शेयर संदेश में विजय
और रश्मिका ने लिखा, "हमारे सबसे प्रिय अपनों, इससे पहले कि हम कुछ तय
करते, आप हमेशा हमारे साथ थे। आपने हमें इतना प्यार दिया और एक नाम दिया,
'विरोश'। इसलिए आज हम अपने इस मिलन को आपके सम्मान में 'विरोश की शादी' नाम
दे रहे हैं। इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद, आप हमेशा हमारा हिस्सा
रहेंगे। ढेर सारा प्यार और झप्पियां।"
सूत्रों के मुताबिक, यह जोड़ी
26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधेगी। बीते कई वर्षों से दोनों के रिश्ते
को लेकर चर्चाएं होती रही हैं। हालांकि, अब तक दोनों एक-दूसरे को सिर्फ
अच्छा दोस्त बताते रहे, लेकिन अब इस आधिकारिक घोषणा के साथ सभी अटकलों पर
विराम लग गया है।
फिल्मी दुनिया में 'विरोश' के नाम से लोकप्रिय यह
जोड़ी अब अपने रिश्ते को एक नए मुकाम पर ले जाने के लिए तैयार है, जिससे
उनके प्रशंसकों में उत्साह का माहौल है।














