अलग-अलग स्थानों पर दो अज्ञात लोगों के मिले शव
नोएडा, उत्तर प्रदेश के नोएडा में दो अलग अलग जगहों पर दो अज्ञात लोगों का शव मिले है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना ईकोटेक तीन क्षेत्र में बीती रात को एक 51 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस को मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वही थाना बिसरख क्षेत्र में बीती रात को एक 60 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस को मिला। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आसपास के लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से शवों की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।















