जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में महसूस हुए भूकंप के झटके
रांची (RANCHI): अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में बुधवार देर रात रिक्टर स्केल पर 5.3 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप के झटके जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में भी महसूस किए गए जिससे कुछ देर के लिए लोगों में दहशत फैल गई।
185 किलोमीटर की थी भूकंप की गहराई
जानकारी के अनुसार, भूकंप रात 11:27:01 बजे आया। इसका केंद्र अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में 70.47°ई और 36.53°एन निर्देशांक पर स्थित था जबकि इसकी गहराई 185 किलोमीटर दर्ज की गई।
भूकंप का असर अपेक्षाकृत कम रहा
गहराई अधिक होने के कारण भूकंप का असर अपेक्षाकृत कम रहा। फिलहाल किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। भूकंप संबंधी यह जानकारी कश्मीर वेदर ने सांझा की है। स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।















