केरल और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने राष्ट्रपति से की मुलाकात
रांची (RANCHI): केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कवींद्र गुप्ता ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से अलग-अलग मुलाकात की. इस दौरान राष्ट्रपति ने दोनों राज्यपालों के साथ राज्यों की स्थिति और विकास के मुद्दों पर विस्तार से बात की.
राज्यपाल कवींद्र गुप्ता ने राष्ट्रपति भवन में उनसे मुलाकात की
राष्ट्रपति ने इन मुलाकातों की जानकारी अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर साझा की. उन्होंने अलग-अलग पोस्ट में लिखा कि केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कवींद्र गुप्ता ने राष्ट्रपति भवन में उनसे मुलाकात की. राष्ट्रपति ने मुलाकात में राज्य के विकास कार्यों, वहां की जनसमस्याओं और राज्य की समग्र प्रगति पर चर्चा की. इसके अलावा उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से केरल और तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने संसद भवन परिसर में मुलाकात की. उपराष्ट्रपति ने अपने एक्स पोस्ट में इसकी जानकारी साझा करते हुए लिखा कि उनसे मिलकर तमाम मुद्दों पर बातचीत की.














