रांची (RANCHI): संसद के दोनों सदनों में सोमवार से राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा शुरू होगी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चार फरवरी को लोकसभा में चर्चा का उत्तर देंगे. संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने पत्रकारों से बताया कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर तीन दिनों तक चर्चा होगी. इसके लिए कुल 18 घंटे का समय निर्धारित किया गया है. प्रधानमंत्री मोदी 04 फरवरी को लोकसभा में चर्चा का जवाब देंगे. लोकसभा में आज केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल धन्यवाद प्रस्ताव पेश करेंगे, जिसका समर्थन सांसद तेजस्वी सूर्या करेंगे. इसके बाद विपक्ष के नेता राहुल गांधी चर्चा की शुरुआत करेंगे. बता दें कि लोकसभा में कल वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट पेश किया था.