गुवाहाटी,  असम के लखीमपुर जिले के बिहपुरिया में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। भाजपा प्रत्याशी तथा असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा की मौजूदगी में कांग्रेस के 17 नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली।

इनके अलावा दल बदलने वालों में तिनसुकिया जिले के दुमदुमा के पूर्व विधायक एवं एपीसीसी के उपाध्यक्ष दिलीप मोरान भी शामिल हैं। उनका कांग्रेस छोड़ना पार्टी के लिए एक बड़ा राजनीतिक नुकसान माना जा रहा है।

बताया जा रहा है कि दिलीप मोरान नवगठित माकूम विधानसभा क्षेत्र से टिकट के दावेदार थे। ऐसे में उनके इस कदम का आगामी विधानसभा चुनावों पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।