2 मार्च को होलिका दहन, 4 मार्च को मनेगी रंगों की त्योहार होली: पंडित तरुण झा
रांची (RANCHI): ब्रज किशोर ज्योतिष संस्थान व फाउंडेशन डॉ रहमान चौक सहरसा के संस्थापक ज्योतिषाचार्य पंडित तरुण झा ने बताया कि मिथिला में विश्वविद्यालय पंचांग के अनुसार इस बार व्रत की पूर्णिमा एवं होलिका दहन 02 मार्च सोमवार की देर रात्रि यानी 03 मार्च क़ो सुबह 05.10 क़े बाद एवं सूर्योदय से पहले होलिकादहन करना सर्वश्रेष्ठ होगा.
खग्रास चंद्रग्रहण संध्या बेला में 05.50 से 06.46 तक रहेगा
धर्मशास्त्र में भद्रा क़े मुखकाल में शुभ कार्य वर्जित बताये गये हैं. कुलदेवता क़ो सिंदूरार्पण एवं पातरिदान 03 मार्च मंगलवार क़े दिन ही होगा और स्न्नान दान की पूर्णिमा भी इसी दिन होगी. 03 मार्च क़ो ही खग्रास चंद्रग्रहण संध्या बेला में 05.50 से 06.46 तक रहेगा. भारत में इसका मोक्ष संध्या 06.47 में होगा. 04 मार्च बुधवार को होली मनाई जायेगी. साथ ही होलिकाभस्म धारण, सचैलस्न्नानम सप्ताडोरा बंधन इत्यादि भी बुधवार 04 मार्च क़ो ही संम्पन्न होंगे.















