मुख्यमंत्री योगी ने देवीपाटन मंदिर में दर्शन पूजन कर देश व प्रदेश के सुख समृद्धि की कामना की
बलरामपुर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह देवीपाटन शक्तिपीठ के गर्भ गृह में पहुंच कर मां पाटेश्वरी की विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। प्रदेशवासियों की
मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद देवीपाटन पीठाधीश्वर महंत मिथिलेश नाथ योगी महाराज के साथ मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर का भ्रमण किया। मंदिर दर्शन के उपरांत मुख्यमंत्री गोशाला भी पहुंचे। वहां उन्होंने गायों के बीच समय बिताया। अपने हाथों से हरी घास खिलाई। इस दौरान मंदिर दर्शन पूजन के लिए पहुंचे श्रद्धालु मुख्यमंत्री की एक झलक पाने को उत्सुक दिखे।















