पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर राजस्थान में सात दिन का राजकीय शोक
जयपुर। राज्य सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के
निधन पर प्रदेश में सात दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। स्वर्गीय मनमोहन
सिंह के सम्मान में राज्य में 26 दिसंबर से एक जनवरी 2025 तक सात दिन का
राजकीय शोक रहेगा। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे तथा किसी भी
आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा।
पूर्व
प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन गुरुवार को नई दिल्ली स्थित अखिल
भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में हो गया। भारत सरकार द्वारा स्व.
डॉ. मनमोहन सिंह को राजकीय सम्मान से अंतिम विदाई दी जाएगी। अंतिम संस्कार
के दिन सभी राजनयिक मिशनों एवं विदेशों में भी उच्चायोगों में राष्ट्रीय
ध्वज आधे झुके रहेंगे।