केन्द्रीय मंत्री अमित शाह पहुंचे लखनऊ, मुख्यमंत्री समेत वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया स्वागत
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह रविवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचे हैं। वे यहां एक समाराेह में पुलिस आरक्षियाें काे नियुक्त पत्र वितरित करेंगे।
केन्द्रीय गृह मंत्री शाह का यहां चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व बृजेश पाठक समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया।
आज सुबह केन्द्रीय मंत्री अमित शाह के आगमन को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा कि नए भारत का नया उत्तर प्रदेश' आज ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने जा रहा है।