नेपाल में बागमती प्रदेश के मुख्यमंत्री के घर और दफ्तर पर छापा
काठमांडू, नेपाल के बागमती प्रदेश के मुख्यमंत्री ईन्द्रबहादुर
बानियां के घर पर मनी लॉन्ड्रिंग विभाग ने छापा मारा है।
विभाग
के महानिदेशक निर्मल ढकाल ने बताया कि यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े
मामलों की जांच के तहत की गई है। विभाग की टीम ने आज मुख्यमंत्री बानियां
के घर और उनके विभिन्न कार्यालयों में एक साथ छापेमारी की। काठमांडू के
नक्साल स्थित कार्यालय, सुन्धारा स्थित कार्यालय तथा हेटौंडा में उनके
निवास और कार्यालयों में भी तलाशी ली गई है।
ईन्द्रबहादुर बानियां
नेपाली कांग्रेस के बागमती प्रदेश सभापति, बागमती प्रदेश संसदीय दल के नेता
तथा वर्तमान में प्रदेश के मुख्यमंत्री भी हैं।















