जिम्बाब्वे में हेलिकॉप्टर हादसा, राष्ट्रपति के करीबी उद्योगपति विकनेल चिवायो समेत छह की मौत
रांची (RANCHI): जिम्बाब्वे के मरोनडेरा में बुधवार को हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। इसके बाद उसमें आग लग गई। हेलिकॉप्टर में चार यात्री और दो क्रू मेंबर सवार थे। हादसे में सभी छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 43 वर्षीय उद्योगपति विकनेल चिवायो और उनकी पत्नी लूसी मुतेके भी शामिल हैं। चिवायो को राष्ट्रपति एमर्सन मनांगाग्वा का करीबी माना जाता था।
राजधानी हरारे से करीब 70 किलोमीटर पूर्व मरोनडेरा में गिरा हेलिकॉप्टर
जिम्बाब्वे के अखबार न्यूज डे की रिपोर्ट के अनुसार, यह हादसा राजधानी हरारे से करीब 70 किलोमीटर पूर्व मरोनडेरा में गिरा। पुलिस को हादसे की जानकारी बुधवार शाम करीब पां बजे मिली। हादसा किस वजह से हुआ, यह अभी साफ नहीं है।















