अंडाल एयरपोर्ट पर राहुल गांधी से मिले कांग्रेस नेता, चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा
आसनसोल, पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर स्थित नजरुल इस्लाम
एयरपोर्ट (अंडाल एयरपोर्ट) पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का स्थानीय नेताओं
नेस्वागत किया।
विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए बंगाल पहुंचे राहुल
गांधी ने उत्तर दिनाजपुर, मालदा और मुर्शिदाबाद में जनसभाओं को संबोधित
किया। इसके बाद वह हेलीकॉप्टर से अंडाल एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से वह दिल्ली
के लिए रवाना हुए।
एयरपोर्ट पर जिला कांग्रेस कमेटी के
पदाधिकारियों ने उनसे मुलाकात की। इस दौरान पूर्व लोकसभा सदस्य और कांग्रेस
के पश्चिम बर्दवान जिले के चुनाव पर्यवेक्षक फुरकान अंसारी तथा जिला
कांग्रेस अध्यक्ष देवेश चक्रवर्ती समेत कई कांग्रेस नेताओं ने उन्हें फूलों
की माला पहनाकर स्वागत किया।
मुलाकात के दौरान राहुल गांधी ने जिले
में पार्टी की चुनावी तैयारियों और राजनीतिक अभियान की जानकारी ली।
उन्होंने नेताओं और कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जोरदार
तरीके से प्रचार करने और जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर बल दिया।
राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि पार्टी को
जनता के बीच सक्रिय रहकर उनकी समस्याओं को उठाना होगा। उन्होंने भरोसा
जताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतरेंगे।















